उत्तराखंड : 23 अगस्त से 27 तक चलेगा विधानसभा सत्र, अधिसूचना हुई जारी

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा सत्र 23 अगस्त से शुरू होगा। सोमवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। इससे पहले मंत्रिमंडल की बैठक में विधानसभा सत्र आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। प्रभारी सचिव विधानसभा मुकेश सिंघल ने बताया कि 23 अगस्त सुबह 11 बजे से विधानसभा सत्र शुरू किया जाएगा। विधानसभा सत्र 27 अगस्त तक चलेगा। बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पुष्कर सिंह धामी के लिए नेता सदन के तौर पर यह पहला सत्र होगा। विधानसभा सत्र के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्न पहले से ही आने शुरू हो गए हैं। विधानसभा सचिवालय ने सदस्यों को सत्र के लिए प्रश्न मांगने शुरू कर दिए थे। इसके तहत अभी तक विधानसभा को 575 से ज्यादा प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।
विधायी एवं संसदीय व्यवस्था के तहत छह महीने के अंतराल में विधानसभा का सत्र आहूत होना चाहिए। छह सितंबर को छह महीने पूरे हो जाएंगे। पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की थी, जिसमें उन्होंने छह माह में सत्र बुलाए जाने की बात कही थी।
23 अगस्त से बुलाए गए विधानसभा सत्र हंगामेदार हो सकता है। चुनावी साल होने के वजह से सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को उठाएंगे। विपक्ष भी सरकार की घेराबंदी करेगा।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई से प्रभावित हुए महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, लिखा भारत और पूरी दुनिया में फैले यह त्योहार
  • Related Posts

    हल्द्वानीAccident- सैर पर निकले कारोबारी की ई-रिक्शा की टक्कर से मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र के चौफुला ऊंचापुल के पास शनिवार सुबह साढ़े छह बजे के करीब माॅर्निंग वॉक पर गए भूपाल सिंह (49 वर्ष) को ई-रिक्शा…


    Spread the love

    नैनीताल- ईद के बाद नैनीताल में बढ़ा ट्रैफिक का दबाव, दोपहिया वाहनों पर लगी रोक, तिराहे पर लगा लंबा जाम

    Spread the love

    Spread the love नैनीताल में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया है। बढ़ते ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को देखते हुए…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *