उत्तराखंड : स्पा सेंटरों की आड़ में फिर एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 16 लोगो की गिरफ्तारी

Spread the love

देहरादून में राजपुर रोड पर स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुुए पुलिस और एंटी ट्रैफिकिंग सेल ने दो स्पा सेंटर संचालकों, कर्मचारियों सहित 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके पर पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों में बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की है। सभी 16 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दून में चल रहे स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों के संचालन की लगातार शिकायत मिल रही हैं। एसएसपी के निर्देश पर रविवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ पुलिस की टीम ने राजपुर रोड स्थित सिटी सेंटर कॉम्प्लेक्स में व्हाइट लोटस स्पा और एंजल स्पा पर छापा मारा। एंजेल स्पा के 4 कमरों से  4 महिला व 5 पुरुष और व्हाइट लोटस स्पा से 2 पुरुष व 2 महिलाएं आपत्तिजनक हालत में मिले।
मौके पर दोनों स्पा सेंटरों से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ पर पकड़ी गई  6 महिलाओं ने बताया कि वह सभी स्पा में स्पा संचालक राजा कुरैशी व उसकी पत्नी फ़रहा कुरैशी व उमेर राही के प्रलोभन देने पर देह व्यापार का कार्य करती हैं। इस कार्य के बदले मिलने वाले पैसे में से एक तय राशि उक्त स्पा स्वामियों को दी जाती है। वहीं पकड़े गए 7 लड़कों ने बताया कि स्पा में मसाज के बीच में लड़कियों द्वारा अनैतिक कार्यों के लिए प्रलोभन दिया जाता है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

पुलिस ने मौके पर ही स्पा संचालक राजा कुरेशी निवासी 196 ओल्ड नेहरू कालोनी, रिसेपसनिस्ट सन्नी कोरी निवासी ईदगाह बिंदाल कांवली रोड, स्पा कर्मचारी अंकित निवासी राजीव नगर, जसविंदर निवासी डोईवाला, वासुदेव शर्मा निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, सुशांत निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, समर, निवासी ज्वालापुर हरिद्वार, योगेश  निवासी ग्राम बेबल जिला महेंद्रगढ़ हरियाणा , नवीन निवासी केठल  बागपत, सोवित निवासी विकासनगर व छह युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी खिलाफ थाना डालनवाला में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- पीलीकोठी रोड पर हादसा: सड़क किनारे रखे सीवर पाइप से टकराकर कार क्षतिग्रस्त, हादसे में डॉक्टर घायल

सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस को मौके पर 59700 रुपये नगद, 18 मोबाइल फोन, दो पीओएस मशीन, एक आगंतुक रजिस्टर भारी मात्रा में आपतिजनक सामग्री भी बरामद की। 

नहीं की गई थी किसी की एंट्री, आईडी भी नहीं ली
एसपी सिटी ने बताया कि व्हाइट लोटस स्पा उमेर राही के नाम से व एंजेल स्पा फरहा कुरेशी के नाम से पंजीकृत है। तीनों आपस में पार्टनर है।  स्पा में सन्नी कोरी नामक रिसेपनिस्ट व अंकित कुमार नाम का सर्विस ब्वॉय भी रखा है। वह दोनों भी देह व्यापार में सहयोगी बताए जाते हैं। मौके पर मिली कोई भी युवती थेरपिस्ट या मसाज से संबंधित कोई भी डिग्री नहीं दिखा पाई।  स्पा स्वामी राजा कुरेशी द्वारा आगंतुक रजिस्टर में सभी ग्राहकों की एंट्री नहीं कराई गई थी व किसी की भी आईडी भी नहीं ली गई थी। 

इससे पहले भी स्पा सेंटर में देह व्यापार का हो चुका है खुलासा
स्पा सेंटरों में देह व्यापार का धंधे का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी थाना वसंत विहार और पटेलनगर में पुलिस स्पा सेंटरों में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा कर कई लोगों को जेल भेज चुकी है। इसके बाद पुलिस की ओर से स्पा सेंटरों के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे, लेकिन राजपुर रोड पर दो सेंटरों में छापेमारी के बाद हुए खुलासे से लगता है कि स्पा सेंटर संचालकों पर पुलिस की सख्ती का कोई असर नहीं पड़ रहा है और वह खुलेआम स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: 9 साल बाद हटा कैबिनेट मंत्री धन सिंह से स्वास्थ्य महकमा

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *