उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह शुक्रवार की शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।वहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पीएम मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी शिष्टाचार भेंट करेंगे। सूचना महानिदेशक ने मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे की पुष्टि की है।
वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल मेंं जन समस्याओंं को सुना। लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता से संबंधित समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निदान के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।