उत्तराखंड : विधानसभा का 5 दिवसीय मानसून सत्र होगा आज से शुरू, हंगामेदार होने के आसार ।

Spread the love

उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से शुरू हो जाएगा। पांच दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के पहले दिन दिवंगत विधायकों को सदन में श्रद्धांजलि दी जाएगी। सत्र के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर विधायकों के बैठने के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

2022 के चुनाव को देखते हुए विपक्ष सदन में सरकार को घेरने की पूरी कोशिश करेगा। वहीं, सरकार ने भी विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर जवाब देने की रणनीति बनाई है। धामी का बतौर मुख्यमंत्री यह पहला विधानसभा सत्र होगा। संसदीय कार्य मंत्री के रूप में बंशीधर भगत के ऊपर सदन में सरकार का पक्ष रखने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। जबकि नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद प्रीतम सिंह के लिए पहला सत्र है। पक्ष व विपक्ष सदन में नए अंदाज में नजर आएगा। माना जा रहा है कि वर्तमान सरकार का यह अंतिम सत्र होगा।
जिससे विपक्ष के पास देवस्थानम बोर्ड, कोविड जांच फर्जीवाड़ा, महंगाई, बेरोजगार, कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को लेकर सदन में सरकार की घेराबंदी करने का आखिर मौका है। जबकि सत्तापक्ष ने भी विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने की तैयारी की है। सत्र के लिए सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों से 788 प्रश्न मिले हैं।

30 विधायक वीडियो कॉफ्रेंसिंग से जुड़ेंगे
कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सदन में 40 विधायकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जबकि 30 विधायक प्रकाश पंत भवन के कक्ष संख्या 107 में बैठेंगे। जहां से वे वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सदन की कार्यवाई में शामिल होंगे।
इन्हें दी जाएगी श्रद्धांजलि
सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष रही स्व.इंदिरा हृदयेश, गंगोत्री के विधायक गोपाल रावत, हरिद्वार के पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र भंडारी, पूर्व विधायक बच्ची सिंह रावत को सदन में श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

और पढ़े  हल्द्वानी में CM धामी: बोले- नए मंत्रियों के अनुभव से राज्य को मिलेगा लाभ

विधानसभा परिसर में होगी मीडिया को प्रवेश की अनुमति
सत्र की कवरेज करने के लिए मीडिया कर्मियों को विधानसभा परिसर में प्रवेश की अनुमति होगी। सदन में सभा मंडप और आसपास की गैलरी में प्रवेश पर पूर्व की भांति प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में विधानसभा के प्रभारी सचिव मुकेश सिंघल की ओर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मीडिया कर्मियों के लिए प्रकाश पंत भवन के पार्किंग परिसर में वाटर प्रूफ टेंट की व्यवस्था की गई। जहां पर सदन की कार्यवाही का लाइव प्रसारण की सुविधा होगी।

आज होगी कार्यमंत्रणा की बैठक
पांच दिवसीय विधानसभा सत्र में आगे के दिवसों में कार्य संचालन के लिए सोमवार को दोबारा से कार्यमंत्रणा समिति की बैठक होगी। जिसमें सदन की कार्यवाही के लिए एजेंडा तय किया जाएगा।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *