उत्तराखंड : रामनगर की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ 1 घंटे का रखा उपवास।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष शिशुपाल सिंह रावत के नेतृत्व में रामनगर अस्पताल के आगे बैठकर रामनगर में स्वास्थ्य व्यवस्थाये एवं कोविड-सेंटर बनाने को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में 1 घंटे का उपवास रखा गया जिसमें रावत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत के बयान को जुमला करार दिया, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना होमवर्क के आनन-फानन में कह दिया कि स्वर्गीय राम दत्त जोशी हॉस्पिटल को सरकार 1 महीने में 100 बेड का कोविड हॉस्पिटल बनाएंगे, एक महीना बीतने के बाद भी वही “ढाक के तीन पात” सिर्फ पाइप लाइन बिछी हुई है अभी तक ऑक्सीजन प्लांट के लिए जगह तैयार नहीं हुई है नहीं हॉस्पिटल की ओपीडी कहीं शिफ्ट की गई है। इससे लगता है कि भाजपा सिर्फ जो है वाह वाही लूटने के लिए कोरी घोषणा करने में लगी हुई है।

शीशु पाल सिंह रावत ने कहा कि सरकार से पहले मांग की थी कि जो कन्वेंशन सेंटर ग्राम सावलदेह में बना हुआ है। उसको अगर कोविड हॉस्पिटल बनाते तो अब तक तैयार हो जाता।

और पढ़े  हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया के सामने आईं दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का ख्याल आया

    रविवार को उर्मिला सनावर को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद सोमवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर मीडिया के सामने आई। दीपिका ने चुप्पी तोड़ते…

    उत्तराखंड: ग्रीष्मकालीन राजधानी पहुंची धामी सरकार, कल से विधानसभा सत्र, सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे सीएम

    विधानसभा सत्र के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी सहित अन्य मंत्री व विधायक सड़क मार्ग पर भराड़ीसैंण पहुंचे।…