मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे।
मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी हुई है। हल्द्वान के चोरगलिया, रूद्रपुर नगर निगम में बने पोलिंग बूथ और पिथौरागढ़ में समय से पहले ही मतदाता मतदान के लिए पहुंच गए। नैनीताल जिले के चोरगलिया के मतदान केंद्रों में आधा घंटा पहले लगी लंबी कतारें लग गईं। यहां लोगों में मतदान के प्रति जागरुकता देखने को मिली।







