उत्तराखंड में धीरे धीरे कम हुआ कोरोना का ग्राफ, कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता हुआ

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी होने लगी है, लेकिन मौत के मामले कम नहीं हो रहे रहे है। 24 घंटे में 136 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई और 3719 संक्रमित मिले हैं। जबकि 3647 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 291005 हो गई है। प्रदेश में मौत का आंकड़ा पांच हजार पार हो गया है।
विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को 25944 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि देहरादून जिले में 752 कोरोना मरीज मिले हैं। हरिद्वार में 464, चमोली में 449, ऊधमसिंह नगर में 410, टिहरी में 299, उत्तरकाशी में 229, रुद्रप्रयाग में 226, अल्मोड़ा में 200, पौड़ी में 205, पिथौरागढ़ में 180, चंपावत में 153, नैनीताल में 106, बागेश्वर जिले में 46 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  बदरीनाथ: श्राद्ध पक्ष में ब्रह्मकपाल पहुंचे विदेशी श्रद्धालु, विधि-विधान से कराया पितरों का तर्पण और पिंडदान
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…