उत्तराखंड कई मैदानी जिलो में भारी बारिश और उच्च पहाडी क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट, ओलावृष्टि के भी आसार……

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र की चेतावनी के मुताबिक राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर गर्जना के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने और तेज बौछार के साथ बारिश के आसार हैं। राजधानी देहरादून, टिहरी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने 19 और 20 मई को देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना का अलर्ट जारी किया।
जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के मद्देनजर आपदा से जुड़े सभी विभागाध्यक्षों को संबंधित सेवाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के निर्देश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आपदा से जुड़ी तमाम तैयारियों को समय रहते पूरा करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा आपदा परिचालन केंद्र देहरादून को सभी सूचनाएं तत्काल मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़े  देहरादून: चलती कार से तमंचा लहराने का वीडियो वायरल, 3 युवक हिरासत में लिए, जांच में निकली खिलौना पिस्टल
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…