उत्तराखंड में टीकाकरण का बना रिकॉर्ड प्रदेश में 85 टीकाकरण केंद्रों पर 1.13 लाख लोगों ने लगवाया टीका …..

Spread the love

उत्तराखंड में भी एक दिन में कोविड टीकाकरण में नया रिकॉर्ड बना है। सोमवार को प्रदेश भर में 851 केंद्रों पर 1.13 लाख लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश में कोविड टीकाकरण का महाभियान शुरू कर दिया गया। इस अभियान के तहत अगले चार दिनों तक प्रदेश में प्रतिदिन एक लाख से ज्यादा लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.कुलदीप मर्तोलिया ने बताया कि महाभियान के तहत प्रदेश भर में 851 केंद्रों पर टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है।जिसमें 30 टीकाकरण केंद्र निजी अस्पतालों में संचालित हैं। प्रदेश में अब तक 18 से 44 आयु वर्ग में 7.9 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। जबकि इस आयु वर्ग में 30 हजार से अधिक लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

केंद्र की ओर से प्रदेश को वैक्सीन की नियमित आपूर्ति करने से टीकाकरण की रफ्तार में तेजी आई है। 16 जनवरी 2021 को प्रदेश में कोविड टीकाकरण शुरू किया गया था। पहली बार एक दिन में वैक्सीन लगवाने वालों का आंकड़ा एक लाख से अधिक होने से नया रिकॉर्ड बना है।


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: LPG संकट- सिलिंडर न मिलने से एजेंसी पहुंचे गुस्साए पार्षद, प्रबंधक के न मिलने पर जताया रोष
  • Related Posts

    श्रीनगर गढ़वाल- संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर

    Spread the love

    Spread the love   उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षाओं का परिणाम 2025-26 घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष जयदयाल अग्रवाल संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय, श्रीनगर के कक्षा 12…


    Spread the love

    टिहरी- ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर हादसा-: डाबरी गांव के पास सड़क पर पलटी बस, 5 यात्री थे सवार, मची चीख पुकार

    Spread the love

    Spread the loveऋषिकेश गंगोत्री हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। डाबरी गांव के समीप एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों में चीख पुकार मच…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *