उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिन पर की बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी घोषणा, लाखो युवाओं को मिलेगी राहत ।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन पर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने मार्च 2022 तक प्रदेश में होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की है।मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवा आयोग, चयन आयोग समेत अन्य भर्तियों के लिए आने वाले फार्म भरने पर युवाओं को कोई फीस नहीं चुकानी होगी।
मुख्यमंत्री धामी ने गुरुवार को तिलक रोड स्थित बाल वनिता आश्रम में जाकर बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया। यहां मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण किया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।

भर्ती के लिए होने वाले आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर घोषणा की कि कोविड से 2020-21 और 2021-22 में रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए राज्य में होने वाली सभी भर्तियों के लिए आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड एवं राज्य की अन्य चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए होने वाले आवेदन पत्रों के शुल्क को माफ कर दिया जाएगा।
 31 मार्च 2022 तक शुल्क नहीं लिया जाएगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भर्तियों के लिए आमंत्रित आवेदनों पर 31 मार्च 2022 तक शुल्क नहीं लिया जाएगा। बता दें कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत उत्तराखंड सरकार ने 22 हजार पदों की भर्ती करने की घोषणा की है। अब आवेदन शुल्क माफ करने से प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं को राहत मिलेगी।

बच्चे देश का भविष्य
वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाल वनिता आश्रम के सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। बच्चे देश का भविष्य हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि ये बच्चे जिस भी  कार्य क्षेत्र में जाएंगे अपना और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।

और पढ़े  चमोली: बुग्यालों में इंसानी दखल से बदल रहा हिमालयन थार का ठिकाना, संरक्षण के लिए अब मानवीय हस्तक्षेप होगा कम

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, विधायक खजान दास, मेयर  सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून ड. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…