उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने दी सौगात, 1.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को मिली दिवाली बोनस की सौगात ।

Spread the love

चुनावी साल में कर्मचारियों पर प्रदेश सरकार की मेहरबानी का सिलसिला जारी है। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए दिवाली बोनस देने का फैसला किया है।
सरकार के इस फैसले से राज्य सरकार और स्वायत्तशासी संस्थाओं, निगमों और उपक्रमों के करीब 1.60 लाख कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा। 4800 ग्रेड पे वाले कर्मचारियों को 7000 रुपये और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये तदर्थ बोनस के रूप में मिलेंगे।

शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है। बता दें कि कैबिनेट में तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाए जाने के प्रस्ताव पर निर्णय होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन फिलहाल इस बारे में सरकार की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।
आशा फैसिलिटेटर की प्रोत्साहन राशि में एक हजार की बढ़ोतरी
सरकार ने प्रदेश में कार्यरत आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि एक हजार बढ़ा कर राहत दी है। इससे छह सौ से अधिक आशा फैसिलिटेटर को अतिरिक्त वित्तीय लाभ मिलेगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रदेश में 12 हजार से अधिक आशा कार्यकर्ता तैनात हैं।

आशा वर्करों के कार्यों की मानीटरिंग आशा फैसिलिटेटर करती है। अभी तक आशा फैसिलिटेटर को केंद्र सरकार की ओर से प्रति भ्रमण पर 300 रुपये और राज्य सरकार 50 रुपये प्रोत्साहन राशि देती है। जिसमें एक महीना में फैसिलिटेटर को अधिकतम 20 भ्रमण करने होते हैं।

अभी तक सरकार 20 भ्रमण के आधार पर आशा फैसिलिटेटर को एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देती है। अब उसे बढ़ा कर दो हजार रुपये किया गया। यानी प्रति भ्रमण पर राज्य सरकार की तरफ से 100 रुपये दिया जाएगा। प्रोत्साहन राशि बढ़ाने से सरकार पर 1.45 करोड़ का अतिरिक्त व्यय भार आएगा।

और पढ़े  कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *