उत्तराखंड : भाजपा विधायक दल की बैठक जारी, बस कुछ ही देर में होगा नए 11वे मुख्यमंत्री के नाम का एलान….

मुख्यमंत्री पद से सांसद तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक हो रही है।

बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर देहरादून पहुंचे। पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी उनके साथ पहुंचे हैं। इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि उत्तराखंड का नया मुखिया विधायक मंडल दल की बैठक में चुना जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र तोमर ने बैठक से पहले तीरथ सिंह रावत से मुलाकात की।

बैठक के लिए मंत्री रेखा आर्य, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, अरविंद पांडेय, बिशन सिंह चुफाल सहित सभी लोग पहुंचे हैं। विधायक पुष्कर सिंह धामी और यतीश्वरांनद भी पहुंचे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौकिश भी बैठक के लिए पहुंचे हैं। वहीं नए मुख्यमंत्री के संभावित नामाें में अब एक नया नाम जुड़ गया है। ये नया नाम विधायक पुष्कर सिंह धामी का है। पुष्कर सिंह धामी खटीमा से भाजपा के विधायक हैं।

और पढ़े  रुड़की: हथियार सप्लाई की सूचना पर दौड़ी पुलिस, घेराबंदी कर तेज रफ्तार कार पर किया फायर, हिरासत में लिया आरोपी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…