उत्तराखंड : बागेश्वर बना शत प्रतिशत कोरोना टीकाकरण करने वाला जिला ।

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण में बागेश्वर जिला प्रदेश में अव्वल है। दावा है कि इस जिले में 18 से अधिक आयु वर्ग में शतप्रतिशत लोगों को टीके की पहली डोज लग चुकी है। जबकि राज्य में अब तक 73 प्रतिशत लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 23 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगाकर टीकाकरण पूरा किया गया। बुधवार को सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बागेश्वर जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की संभावित आबादी के हिसाब से कुल 172210 लाभार्थी हैं। जिनमें से 176776 लोगों को पहली डोज लगाई गई है। वहीं, पौड़ी जिले के खिर्सू विकासखंड में कुल 29374 लाभार्थियों की तुलना में 37789 को पहली डोज लगाई जा चुकी है।

सीएम ने कहा कि इस महीने अभी तक 17 लाख डोज मिल चुकी हैं। दिसंबर अंत तक उत्तराखंड में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया जाएगा। प्रदेश में 16 जनवरी 2021 से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था।

और पढ़े  उत्तराखंड में कांपी धरती: गढ़वाल से कुमाऊं तक कई जिलों में लगे भूकंप के झटके, दहशत में आए लोग
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…