उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 263 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं सात मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 733 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 31168 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही, अल्मोड़ा में 12, बागेश्वर में 8, चमोली में 11, चंपावत में 11, देहरादून में 67, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 23, पौड़ी में नौ, पिथौरागढ़ में पांच, रुद्रप्रयाग में पांच, टिहरी में 20, ऊधमसिंह नगर में 15 और उत्तरकाशी में 22 मामले सामने आए हैं।







