उत्तराखंड : प्रदेश में आज 32 नए कोरोना संक्रमित, 22 मरीज हुए ठीक ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 22 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 320 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 310 सक्रिय मामले थे।स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 16289 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। बागेश्वर जिले में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा, चमोली,  पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में दो-दो, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, देहरादून और रुद्रप्रयाग में तीन-तीन व नैनीताल में 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।

और पढ़े  दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत, लपटों पर काबू... कूलिंग का काम जारी
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…