24 घंटे में 22 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 24 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 313 पहुंच गई है। जबकि रविवार को प्रदेश में 317 सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 12154 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, चंपावत और टिहरी में एक- एक, देहरादून में छह, हरिद्वार में तीन, नैनीताल, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में दो-दो व पौड़ी में पांच संक्रमित मरीज मिले हैं।








