उत्तराखंड : प्रदेश में आज 21 नए केस, 1 मरीज की मौत ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 21 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 32 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी घंटकर 321 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शनिवार को चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं बागेश्वर, देहरादून व नैनीताल में तीन-तीन, चमोली, व उत्तरकाशी में एक- एक, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंह नगर में दो-दो और पिथौरागढ़ जिले में चार कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342737 हो गई है। इनमें से 328990 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7377 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का बड़ा एलान- पूर्व CM का कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा, इस एक्शन के बाद बड़ा फैसला
  • Related Posts

    अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी 3 जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां

    पहाड़ों के कठिन जीवन व बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था की भेंट इस बार एक गर्भवती  चढ़ी है। इनोलू गांव की गर्भवती निशा को बचाने की कोशिश में उसका परिवार तीन दिन…

    उत्तरकाशी: DM ने डख्याट गांव में लगाई चौपाल, सुनी समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने शनिवार को अपने दो दिवसीय यमुना घाटी भ्रमण के दौरान विकासखंड नौगांव के डख्याटगांव स्थित मंदिर प्रांगण में ग्रामीण चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिलाधिकारी…