उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से राहत मिलने लगी है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सात नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 48 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 200 से कम पहुंच गई है। प्रदेश में अब 167 सक्रिय मरीज रह गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 14950 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। आठ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, देहरादून, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में एक-एक, रुद्रप्रयाग और टिहरी में दो-दो संक्रमित मरीज मिले हैं।







