उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 42 नए संक्रमित, 1 की मौत, एक्टिव केस की संख्या 1094..

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 42 संक्रमित मिले हैं। वहीं एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 112 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1094 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 24355 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं चार जिलों अल्मोड़ा, चंपावत, पौड़ी और पिथौरागढ़ में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में दो , चमोली में एक, देहरादून में पांच, हरिद्वार में पांच, नैनीताल में सात, रुद्रप्रयाग में चार, टिहरी में दो, ऊधमसिंह नगर में सात और उत्तरकाशी में नौ मामले सामने आए हैं।

और पढ़े  टिहरी: नरेंद्रनगर में टायर में आग लगने से 12 टन स्क्रैप से लदे ट्रक का सामान जला, बाल-बाल बचा चालक
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…