उत्तराखंड : आज राज्य में 51 नए संक्रमित, 2 की मौत, 1 हजार से कम हुए एक्टिव केस

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 51 संक्रमित मिले हैं। वहीं दो मरीज की मौत हुई है। जबकि 205 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 932 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को 22294 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं तीन जिलों अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और टिहरी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। वहीं, बागेश्वर में तीन, चमोली में एक, चंपावत में दो, देहरादून में 15, हरिद्वार में सात, नैनीताल में 11, पौड़ी में एक, पिथौरागढ़ में दो,  ऊधमसिंह नगर में दो और उत्तरकाशी में सात मामले सामने आए हैं। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 341230 हो गई है। इनमें से 326968 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट: मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को फिलहाल राहत नहीं, 3 नवंबर तक जवाब तलब
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…