उत्तराखंड : पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हुआ हमला, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर लगा आरोप ।

Spread the love

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने बाजपुर जा रहे उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य के काफिले पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा और उनके समर्थकों ने हमला कर दिया। घटना लेवड़ा नदी पुल की है। किंदा व उनके साथी वहां आर्य के विरोध में काले झंडों के साथ धरना दे रहे थे। लाठी डंडों से हुए हमले में कांग्रेस के करीब 7-8 कार्यकर्ता चोटिल हो गए। हमलावरों के तेवर देखकर कार्यकर्ताओं ने आर्य और उनके बेटे को गाड़ी से उतारकर घेरे में लेकर पैदल कोतवाली पहुंचाया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के लिए थाने में साढ़े चार घंटे तक घरना दिया। पुलिस ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा सहित 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस आए पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्य शनिवार दिन में करीब साढ़े बारह बजे कार्यकर्ताओं के काफिले के साथ बाजपुर में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित लेवड़ा नदी पुल पर किसान आंदोलन से जुड़े रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा ने अपने समर्थकों के साथ आर्य को काले झंडे दिखाए और हिंसात्मक विरोध शुरू कर दिया। इस पर आर्य समर्थक और हमलावरों के बीच जमकर धक्का मुक्की होने लगी। पूर्व विधायक संजीव आर्य ने विरोध करने वाले हमलावरों को समझाने की कोशिश की तो कुछ हमलावरों ने लाठी तान ली।
इस पर कार्यकर्ता सोनू कंग सहित अन्य कांग्रेसियों ने आर्य की गाड़ी को सुरक्षा के लिहाज से चारों तरफ घेर लिया। हमलावरों की लाठियां लगने से सोनू कंग, नावेद सहित 7- 8 कार्यकर्ता चोटिल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावरों को खदेड़ने की कोशिश की। भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। करीब घंटे भर घटनास्थल पर अफरा तफरी मची रही। कार्यकर्ता घेराबंदी के बीच धीमी गति से आर्य की गाड़ी को कुछ दूर तक ले गए। उसके बाद यशपाल आर्य, संजीव आर्य गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं के साथ पैदल कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा। उनके साथ यशपाल आर्य, संजीव आर्य ने कोतवाली में धरना दिया। आर्य सहित सभी वक्ताओें ने सोची समझी साजिश के तहत हमला कराने का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार को कोसा। कई कार्यकर्ताओं ने हमलावरों को मुंहतोड़ जवाब देने तक का एलान किया।
यशपाल आर्य ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार को बाजपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने अपने बेटे संजीव आर्य, हरेंद्र सिंह लाडी के साथ जा रहे थे। इसी बीच श्मशान घाट के सामने कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी को लाठी डंडों और तलवारों के बल पर रोक लिया। स्थिति को देखते हुए उन्होंने और उनके बेटे संजीव आर्य ने समझाने की कोशिश की जिस पर हमलावरों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया, जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया।  एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि तहरीर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कुलविंदर सिंह किंदा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रवीन कांबोज, विक्की सरना, बाबा पिंटू, जसविंदर सिंह, सुरजन सिंह, रजनीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, रविंदर सिंह, सोनू सिंह, जसविंदर खंबारी, निर्मल सिंह, हरजिंदर सिंह के खिलाफ धारा 147, 148, 323,  504, एससी/एसटी अधिनियम के तहत मुकदममा दर्ज किया गया है।

और पढ़े  हल्द्वानी- Road Accident: टीपी नगर चौराहे पर डंपर ने युवक को कुचला, अस्पताल में मौत

Spread the love
  • Related Posts

    धामी कैबिनेट का विस्तार-: शपथ ग्रहण होने के साथ ही नए मंत्रियों को मिला निजी स्टाफ, आदेश जारी

    Spread the love

    Spread the loveशपथ ग्रहण होने के साथ ही सरकार ने नए कैबिनेट मंत्रियों के लिए निजी स्टाफ की तैनाती भी कर दी है। सचिवालय प्रशासन विभाग ने तत्काल संबंधित अधिकारियों…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *