उत्तराखंड : “पद्मश्री” डा. जेएस तितियाल को दिल्ली स्थित एम्स में मिली बड़ी जिम्मेदारी, दलाई लामा, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई समेत कई बड़ी हस्तियों का कर चुके सफल ऑपरेशन ।

Spread the love

कुमाऊं के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। दारमा घाटी में चीन सीमा के तिदांग निवासी डा. जेएस तितियाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (एम्स) के डा. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर आप्थलमिक साइंसेज के चीफ की अहम जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि पद्मश्री डा. जेएस तितियाल पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दलाई लामा समेत कई बड़ी हस्तियों का सफल ऑपरेशन कर चुके है। डॉ. तितियाल दो भाई हैं। उनके एक भाई सुशील तिवारी अस्पताल में आई सर्जन हैं। वहीं, दूसरे असिस्टेंड कमांडर हैं। दोनों डॉक्टर भाई अपने माता- पिता की स्मृति में पिछले सात-आठ सालों से मुफ्त में नेत्र शिविर लगाकर सीमांत के लोगो को राहत पहुंचा रहे हैं।उनकी एक बहन भी है। बहन पार्वती देवी एक शिक्षिका हैं। डॉ. जीवन तितियाल की इस उपलब्धि पर रं कल्याण संस्था और दीलिंग दारमा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।


Spread the love
और पढ़े  नैनीताल- 24 अवैध सिलिंडर से लदी पिकअप पकड़ी, कालाबाजारी का शक, चालक पर FIR दर्ज
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *