उत्तराखंड : जल्द शुरू होगी हवाई सेवा पिथौरागढ़ के लिए, हिंडन, देहरादून और पंतनगर से ।

Spread the love

उत्तराखंड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के लिए हिंडन, देहरादून और पंतनगर से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होगी। पिथौरागढ़ को तीन जगह से हवाई सेवा से जोड़ने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी से अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए पवन हंस के साथ बातचीत चल रही है।  नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी के विस्तार के लिए कवायद शुरू कर दी है। सीमांत जिला पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही हिंडन, देहरादून व पंतनगर से सीधी हवाई सेवा शुरू की जाएगी। मंत्रालय ने तीन स्थानों से हवाई सेेवा संचालित करने के लिए स्पाइस जेट और एयर एलाइंस के साथ टेंडर में तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है। इन हवाई सेवा के शुरू होने से पिथौरागढ़ का सफर आसान होगा। कुछ ही घंटे में लोग पिथौरागढ़ पहुंच सकते हैं। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि पिथौरागढ़ को हवाई और हेली सेवा दोनों से जोड़ने का प्रयास चल रहा है। मंत्रालय की ओर से हिंडन, देहरादून व पंतनगर से पिथौरागढ़ के लिए हवाई सेवा संचालित करने के लिए स्पाइस जेट व एयर एलाइंस के साथ तकनीकी मूल्यांकन किया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- पिटकुल एमडी ध्यानी को हटाने के आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर करेगी सरकार
  • Related Posts

    देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

    Spread the love

    Spread the loveअब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट,…


    Spread the love

    देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *