उत्तराखंड/चमोली : भारी बारिश से लुदाउ गधेरा पर बनाया लकडी का अस्थाई पुल बहा। ग्रामीण का आवागमन हुआ ठप्प।

चमोली जिले के पीपलकोटी मठ,बेमरू,स्यूण आदि के ग्रामीणों के आवागमन के लिए ग्रामीणों द्वारा बनाया गया लकड़ी का पुल भारी बारिश के कारण तेज बहाव में बह गया।यह लकड़ी का कच्चा पुल लुदाउ गधेरा के उफान पर होने से अस्थाई पुल बह गया है। जिससे ग्रामीणों का जन जीवन रूक सा गया है। जि कारण ग्रामीण आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं।

जिले में दो दिनों से लगातार रूक-रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो कर रह गया है।शनिवार को पीपलोटी,मठ, बेमरू, स्यूण गांव को जोडने वाला लुदाउ गदेरा पर अस्थाई लकडी की पुलिया बहाव में बह गया है। पूर्व ग्राम प्रधान बेमरू रविंद्र सिंह नेगी, स्यूण ग्राम प्रधान मनोरमा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि पीडब्लूडी द्वारा ग्रामीणों के लिए अस्थाई लकड़ी का पुल बनाया गया था। जो बीती रात भारी बारिश के कारण बह गया है। जिला आपदा कंट्रोल रूम को जानकारी दे दी गई है। वहीं गांव को जोडने वाले पैदल संपर्क मार्ग भी जगह -जगह क्षतिग्रस्त हो गए है। जिससे ग्रामीणों के लिए दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस मौके पर ग्रामीण मगन लाल, राकेश नेगी, मनमोहन सिंह, विनोद सिंह, पान सिंह, बलविर सिंह ने बताया कि बेमरू गांव के विभिन्न तोक, जखनार तोक, मोगा- मरछवाडी तोक की पेयजल लाइने भी क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे ग्रामीणों को 2 किलोमीटर दूर प्राकृतिक स्रोत से पेयजल आपूर्ति करनी पड रही है।

और पढ़े  उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…