उत्तराखंड : यूकेडी ने निकाली पहाड़ी स्वाभिमान, पहाड़ बचाओ यात्रा ।

उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा आज विधानसभा अल्मोडा के सेराघाट से पहाड़ी स्वाभिमान, पहाड़ बचाओ यात्रा का शुभारंभ किया गया है जो 30 मई को सोमेश्वर विधानसभा होते हुवे द्वाराहाट तक जारी रहेगी द्वाराहाट में होने वाले पूर्व विधायक स्व बिपिन चंद्र त्रिपाठी जी की पुण्यतिथि पर होने वाले श्रद्धासुमन कार्यक्रम में शामिल होगी , इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य उत्तराखंड में सशक्त प्रभावी भू कानून लागू हो एवँ
राजधानी गैरसैण बनाई एवं
एक परिवार एक सरकारी नोकरी मिले तथा उत्तराखंड को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाय के सांथ सांथ जंगली ,आवारा जानवरों से जन धन की सरकार रक्षा करे एवँ
शिक्षा स्वास्थ्य की ब्यवश्था में तुरंत सुधार हो तथा हर घर नल नहीं हर घर जल दे सरकार इन तमाम मुद्दों को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल की जिला कमेटी ने कार्यकर्ताओं के सांथ रैली निकाली जगह जगह लोगों से सम्पर्क किया । कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी भानु प्रकाश जोशी , जिला अद्यक्स शिवराज बनोला , केंद्रीय उपाद्यक्स – ब्रह्मानन्द डालाकोटी , केंद्रीय सचिव गोपाल मेहता , दिनेश जोशी, मनोज बिष्ट , सेलेश , उदय मेहरा, सोनू बिष्ट , आशीष बेनवाल, रजत बगडवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

और पढ़े  नैनीताल-भीमताल-भवाली जाने वालों ध्यान दें: रविवार शाम चार से रात 10 बजे तक वाहनों की एंट्री बंद, व्यवस्था जारी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…