उत्तराखंड / चमोली : चमोली की निवर्तमान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया को दी भावभीनी विदाई।

Spread the love

चमोली जिले की निवर्तमान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया का शासन में अपर सचिव नागरिक उड्डयन, संस्कृति, प्रबन्ध निदेशक जीएमवीएन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी उकाडा तथा महानिदेशक संस्कृति के पद पर स्थानांतरण होने के बाद सोमवार को जिला कार्यालय में राजस्व विभाग सहित तमाम जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें फूलमालाओं और प्रतीक चिन्हों के साथ भावभीनी विदाई दी।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सीमांत जनपद चमोली में 3 वर्ष 8 दिनों के लंबे समय तक अपनी बहुमूल्य सेवाएं दी।

विदाई समारोह में मौजूद अधिकारियों ने जिलाधिकारी के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक और सीमांत जनपद चमोली में उनके कार्यकाल को स्वर्णिम बताया। समरोह में हर किसी की जुबान पर जिलाधिकारी के तेज तर्रार कार्यशैली और लोकप्रियता के चर्चे थे। इस दौरान कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आंखे नम हो गई।

सभी को उनका साथ छूटना अखर रहा था। अधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी के मार्गनिर्देशन में सीमांत जनपद में अनेक नवचारी विकास कार्यो को धरातल पर उतारने में सफलता मिली है। स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अनेक क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य हुए है। जिलाधिकारी की कार्यशैली आज हम सबके लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान सभी अधिकारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए भी शुभकानाएं दी।

विदाई समारोह में जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने अपने कार्यकाल में अपने अधीनस्थ  अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिले सहयोग और आम जनता के प्यार को सराहा और सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनपद में सभी ने टीम भावना के साथ कार्य किया। इस दौरान अपने कार्यकाल के अनुभवों को साझा करते हुए जिलाधिकारी ने पूरी टीम को अपनी शुभकामनांए दी।

और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा

Spread the love
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *