उत्तराखंड : अरविंद केजरीवाल का चुनावी बिगुल, कर गए 4 बड़ी घोषणाएं.

Spread the love

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने सभी उत्तराखंडवासियों को मेरा नमस्कार कहकर अपनी बात शुरू की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आकर अच्छा लग रहा है। भगवान ने इस देवभूमि को सबकुछ दिया। यहां मेहनती, अच्छे और ईमानदार लोग हैं, लेकिन उत्तराखंड के नेताओं और पार्टियों ने इसे बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

केजरीवाल ने कहा कि आज उत्तराखंड में दो पार्टियां है। चक्की के दो पाटों की तरह इन दोनों पार्टियों के बीच में उत्तराखंड की जनता पिस रही है। दोनों पार्टियों ने आपस में सेटिंग्स कर रखी है।एक साल तुम, एक साल हम। सत्ताधारी पार्टी के पास सीएम ही नहीं है। कहा कि पहली बार ऐसा हुआ होगा जिसके तहत कोई पार्टी अपने ही सीएम को कह रही है कि हमारा सीएम बेकार है। कहा कि कांग्रेस एक महीने से विपक्ष का नेता ही नहीं चुन पा रही है। इन पार्टियों को जनता के विकास से कोई लेना देना नहीं है। लोगों की आमदनी बढ़ नहीं रही, खर्चे बढ़ते जा रहे हैं।

उत्तराखंड जो बिजली बनाता है, दूसरे राज्यों को बिजली बेचता है, क्या किसी ने यहां की जनता को मुफ्त बिजली के बारे में सोचा? बिल्कुल नहीं, क्योंकि वह अपनी सत्ता के चक्कर में पड़े हुए हैं। मैंने यहां के एक मंत्री को टीवी में सुना वह कह रहे थे कि हम 100 यूनिट बिजली फ्री देंगे। सुनकर अच्छा लगा, लेकिन चुनाव के ठीक पहले यह घोषणा पता नहीं पूरी होगी या नहीं।

इस पर 24 घंटे के अंदर ही यहां के सीएम ने कह दिया कि ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है तो यहां की जनता को छह माह भी इंतजार नहीं करना पड़ा। उत्तराखंड के हर परिवार से कोई न कोई दिल्ली में रहता है। जो काम 70 साल में सभी पार्टियां नहीं कर पाई, वह आज दिल्ली में हो रहा है। वैसा ही विकास यहां उत्तराखंड में भी होगा। मैं उत्तराखंड के लोगों को भरोसा दिलाना चाहूंगा कि जो काम दिल्ली में किए वो तो करेंगे ही, इसके अलावा और काम भी करेंगे। केजरीवाल जो कहता है, वो करता है।

और पढ़े  जौलीग्रांट- 1 अप्रैल से पहली बार नाइट फ्लाइट होगी शुरू, दून-बंगलुरू के बीच होगा संचालन

केजरीवाल की चार बड़ी घोषणा

केजरीवाल ने कहा कि मैं बिजली के क्षेत्र में चार बातों की गारंटी देकर जा रहा हूं। पहली- दिल्ली की तरह उत्तराखंड में हर परिवार को 300 यूनिट बिजली फ्री देंगे। दिल्ली में 200 यूनिट फ्री है। दूसरी- हमारे कार्यकर्ता घर-घर जा रहे हैं। तमाम ऐसे बिजली बिल देखने को मिले जो गलत भेजे जा रहे हैं। लोग चक्कर काट रहे हैं। लिहाजा पुराने बिल माफ किए जाएंगे। तीसरी- कोई पावर कट नहीं लगेगा। उत्तराखंड में 24 घंटे बिजली देंगे। दिल्ली में जब मैं सीएम बना तो गर्मियों में 8 घंटे का पावर कट होता था। हमने घर-घर जाकर काम करवाया। आज दिल्ली में 24 घंटे बिजली है। चौथी- उत्तराखंड के किसानों को मुफ्त बिजली दी जाएगी। आज किसान गरीब है। अगर उसे ये लाभ देंगे तो उसकी जिंदगी आसान होगी।

केजरीवाल ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद पहली कलम से ये चार घोषणाएं लागू कर दी जाएगी। केवल 24 घंटे बिजली देने के मामले में 3-4 साल का समय लगेगा। मैं समझता हूं कि आज की इस घोषणा के बाद यहां के लोग खुश होंगे। उत्तराखंड की सरकार घाटे में चल रही है के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि जब हमारी सरकार दिल्ली में बनी थी तो वहां भी घाटे में सरकार चलती थी। आज देश में केवल दिल्ली की सरकार लाभ में है।

दिल्ली का बजट 60 हजार करोड़ है। यहां बिजली में 2200 करोड़ का खर्च आता है। उत्तराखंड के 50 हजार करोड़ बजट में से केवल 1200 करोड़ का खर्च आएगा। कहा कि गवर्नेंस के दो मॉडल हैं एक मॉडल भ्रष्टाचार का है जो यहां की पार्टियां अपना रही हैं। दूसरा मॉडल हमारा है। हम वादा कर रहे हैं कि हमारी सरकार आई तो हम पांच साल तक टैक्स नहीं बढ़ाएंगे। कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाएंगे। चोरी रोकेंगे। हम चोरी नहीं करते। हम जनता के फंड से चलने वाली पार्टी हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: सभी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से देना होगा कैंसर इलाज और मृत्यु का रिकॉर्ड

जल्दी ही उत्तराखंड आऊंगा और सीएम फेस सामने रखुंगा
इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्दी ही उत्तराखंड आऊंगा और आपके सामने उत्तराखंड के सीएम फेस की घोषणा करके जाऊंगा। कहा कि आज हमारे देश में दो तरह की शिक्षा है। एक गरीब की और एक पैसे वाले की। यह मुद्दा मेरे दिल के करीब है। हमने दिल्ली में सरकारी स्कूल ऐसे कर दिए कि बड़े-बड़े घर के लोग भी सरकारी स्कूलों में बच्चों के दाखिले कर रहे हैं।

हमने पांच साल से दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ने दी। आप हमारी सरकार बनवाइये, हम स्कूलों से आपके पैसे वापस कराएंगे। कहा कि जितनी भी राज्य सरकारें हैं, उनके पास पेट्रोल का मामूली टैक्स आता है। इसलिए सबको केंद्र सरकार से टैक्स कम करने की मांग करनी चाहिए। रोजगार को लेकर हमारी पार्टी में पूरा प्लान बन रहा है। हम जल्दी ही अपनी योजना आप सबके सामने रखेंगे।

अंत में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जितने भी देशभक्त लोग हैं, जो उत्तराखंड का विकास चाहते हैं। मैं उन सबको आमंत्रित करता हूं कि आप में आएं। और इसके साथ ही उनकी प्रेस कांफ्रेंस खत्म हो गई।


Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी बार एसोसिएशन चुनाव: 11 पदों के लिए 31 प्रत्याशी मैदान में,दो वरिष्ठ वकीलों के बीच भीषण टक्कर

    Spread the love

    Spread the love   हल्द्वानी बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए दो वकीलों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर, 2024 के बाद एक बार फिर आमने-सामने आए बिष्ट और पंत,…


    Spread the love

    उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

    Spread the love

    Spread the loveयमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न अनुसार कृतिका…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *