इस राज्यमंत्री को चाहिए कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़कें ।

हाल ही में राजस्थान में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनाए गए राजेंद्र गुढ़ा का विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी और कटरीना कैफ को लेकर अमर्यादित बातें कहीं हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर गुढ़ा के खिलाफ यूजर्स ने मोर्चा खोल दिया है।
राज्यमंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार गुढ़ा अपने विधानसभा क्षेत्र उदयपुरवाटी पहुंचे थे। यहां लोगों ने खराब सड़कों को लेकर उनसे शिकायत की। इस पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एनके जोशी से गुढ़ा ने मंच से ही कहा कि मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए।
राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने ग्रामीणों की शिकायत पर अपने अफसर से पहले कहा कि मेरे गांव की सड़कें हेमा मालिनी के गालों जैसी बननी चाहिए। थोड़ी देर बाद गुढ़ा हंसते हुए रूके। फिर बोले  कि नहीं… हेमा मालिनी तो बुजुर्ग हो गई हैं। फिर मंच से ही सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि आजकल फिल्मों में कौन सी अभिनेत्री चर्चित है? इसपर लोगों ने कटरीना कैफ का नाम लिया। लोगों की बात सुनकर गुढ़ा ने अफसर से कहा, ‘तो फिर मेरे गांव की सड़कें कटरीना कैफ के गालों जैसी बननी चाहिए।’ 

बसपा छोड़कर कांग्रेस जॉइन की थी
सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच विवाद के दौरान राजेंद्र गुढ़ा बगावत करते हुए पांच बसपा विधायकों के साथ कांग्रेस जॉइन कर ली थी। अशोक गहलोत ने इसका इनाम देते हुए दो दिन पहले गुढ़ा को प्रदेश में राज्यमंत्री बना दिया था। उनके साथ बसपा छोड़कर आए पांच अन्य विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने की चर्चा है।

और पढ़े  उत्तर और दक्षिण कोरिया में बढ़ा तनाव: किम जोंग उन ने दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें, सिओल ने क्या कहा?
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…