दीदी दिल्ली में : आज शाम 5 बजे प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करेंगी ममता, सुब्रमण्यम स्वामी से भी करेंगी मुलाकात ।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज शाम पांच बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगी। इस दौरान वह सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकार क्षेत्र और राज्य के विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा ममता बनर्जी  आज राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि अभी यह बात सामने नहीं आई है कि आखिर दीदी स्वामी से किस मुद्दे पर बात करेंगी।
ममता बनर्जी पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान त्रिपुरा में व्यापक हिंसा के मुद्दे पर भी बात कर सकती हैं। बता दें कि बीते दिनों त्रिपुरा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले को लेकर टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में पहले से ही मौजूद है। टीएमसी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन में घुसकर उनकी जमकर पिटाई की है।
बंगाल भाजपा प्रमुख सुकांता मजूमदार ने कहा कि अगर ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री हैं तो स्वाभाविक है कि वह दिल्ली आएंगी और प्रधानमंत्री समेत हमारे मंत्रियों से मिलेंगी। हर मुख्यमंत्री राज्य के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से मिलने दिल्ली आता है।

और पढ़े  भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?
  • Related Posts

    भारत आ रहे हैं विदेश मंत्री रूबियो: जामनगर की रिफाइनरी पर अमेरिका की नजर, ऊर्जा सहयोग को लेकर क्या है तैयारी?

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो 17 से 22 अक्तूबर तक उज्बेकिस्तान और भारत के दौरे पर रहेंगे। रूबियो का भारत दौरा ऊर्जा सहयोग और निवेश के लिहाज से अहम…

    उपलब्धि: मंगल पर पर्सिवरेंस ने तय की 45 किमी दूरी, नासा के कार के आकार वाले रोवर ने तोड़ा रिकॉर्ड

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का पर्सिवरेंस रोवर पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह की सतह पर सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाला पहला रोबोटिक उपकरण बन गया है। नासा ने…