अमेरिका में स्कूल खुलते ही कोरोना फिर बेकाबू, बच्चों को तेजी से बना रहा शिकार ।

कोरोना महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में वायरस अब तेजी से बच्चों को अपना शिकार बनाने लगा है। वायरस का यह रूप दुनिया के लिए खतरे की घंटी हो सकती है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (एएपी) की रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्ताह 11 से 18 नवंबर के बीच 1,41,905 बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों में संक्रमण की गति में बीते दो सप्ताह की तुलना में 32 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका में बीते सप्ताह मिले संक्रमण के एक तिहाई  मामले बच्चों से जुड़े हुए हैं। अमेरिका में बच्चों की आबादी 22 फीसदी है। महामारी की चपेट में तीन फीसदी से कम बच्चे आए हैं, इस अनुसार 68 लाख से अधिक बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
एएपी की रिपोर्ट के मुताबिक, संक्रमण के कारण बच्चों में मौत की दर बेहद कम है। कोरोना से छह अमेरिकी राज्यों में एक भी बच्चे की मौत नहीं हुई है। बच्चों में संक्रमण के सामान्य लक्षण दिख रहे हैं। हल्के बीमार हो रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों को समय-समय पर इंफ्लूएंजा, मेनिनजाइटिस, चिकनपॉक्स और हेपेटाइटिस का टीका लग रहा है, जो उनके इम्युन को मजबूत बनाता है।

अक्तूबर में 172 बच्चों की मौत
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के अनुसार अक्तूबर में 5 से 11 वर्ष के 8300 बच्चे संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती हुए। इसमें से 172 ने दम तोड़ दिया।
सीडीसी ने कहा है कि महामारी की तेज गति के बीच 2300 स्कूलों को बंद किया गया, जिससे 12 लाख बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई। अब स्कूल खुलने के साथ ही संक्रमण बेकाबू होने लगा है, जो आने वाले समय के लिए चेतावनी है।

और पढ़े  समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया, तेहरान ने कहा- शुक्रिया
  • Related Posts

    जालंधर: अमेरिका के जॉर्जिया में इतिहास रचने वाले पहले दस्तारधारी सिख विधायक बने जोत सिंह, अकाल तख्त ने दी बधाई

    अमेरिका में भारतीय और सिख समुदाय के लिए गर्व का एक ऐतिहासिक अवसर सामने आया है। जॉर्जिया राज्य के स्टेट हाउस के डिस्ट्रिक्ट 97 से चुनाव जीतकर जोत सिंह ने…

    मेटा के खिलाफ एफआईआर दर्ज: एनएचआरसी के आदेश पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, बाल यौन अपराध से जुड़ा है मामला

    राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने बताया है कि मेटा इंडिया के प्लेटफॉर्म पर बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक और यौन शोषण वाली सामग्री मिलने के मामले में…