आर्मी ऑफिसर बन करते थे OLX पर ठगी 4 शातिर गिरफ्तार, ऐसे आए लालकुआं पुलिस के हत्थे। देखें पूरी खबर

Spread the love

आर्मी ऑफिसर बन करते थे OLX पर ठगी 4 शातिर गिरफ्तार

*दिनांक:-* 23/06/2021
*FIR NO:-* 102/21 व 64/21
*धारा:-* 420 भादवि व 66 डी आईटी एक्ट व 420 भादवि ।
*दिनांक घटना:-* 17/02/2021 से प्रारम्भ
*दिनांक सूचना:* 09/04/2021
*घटनास्थल:-* लालकुआं क्षेत्र से प्रारम्भ, पदमपुर देवलिया मोटहल्दू लालकुआ जनपद नैनीताल
*वादी:-* 1- विकास अग्रवाल पुत्र के0वी0 लाल गुप्ता निवासी 134 चाव मण्डी रुडकी हाल निवासी ए4/150 सेन्चुरी पेपर मिल स्टाफ कालोनी लालकुआ जिला नैनीताल
2-श्री गौरव सिंह पुत्र जनदेव सिंह निवासी ग्राम पदमपुर देवलिया मोटाहल्दू थाना लालकुआ जिला नैनीताल
*विवेचक:-* एसएचओ संजय कुमार, एसआई कमित जोशी व एसआई प्रकाश पोखरियाल ।
*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* 1-अभियुक्तगणों द्वारा दिनांक 09 फरवरी 2021को एक मदन लाल नाम के व्यक्ति की अल्टो कार बेचने का विज्ञापन देखा उससे जरुरी कागजात लेकर फिर अपना नम्बर-9707978285 डालकर OLX पर विज्ञापन दे दी अगले दिन विकास नाम के आदमी द्वारा सम्पर्क किया गया तो आर्मी अफसर बनकर उससे बात की तथा गाड़ी की कीमत 25 हजार रुपये रखी फिर अभियुक्तगणों द्वारा उससे गाड़ी डिलिवरी के नाम पर धौखाधड़ी कर 1 लाख 3 हजार रुपये प्राप्त कर लिये।
2-अभियुक्तगणों द्वारा वादी के मोबाईल नम्बर 8630177454 पर अलग-अलग नम्बरो से कई बार काल कर व्ह्ट एप पर बार कोड भेजकर झांसा देकर धौखाधडी कर वादी व उसके दोस्त के फोन पे नम्बर से कुल 83 हजार 665 रुपये की धौखाधडी करना
*कृत कार्यवाही का विवरण:-* *1-* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद नैनीताल के दिशा निर्देशन एंव पुलिस अधीक्षक महोदय नगर हल्द्वानी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं क्षेत्राधिकारी लालकुंआ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री संजय कुमार के नेतृत्व में टीमे गठित कर सुरागरसी-पतारसी करते हुए सर्विलांस टीम की मदद ली गयी एवम् मुखबिर मामूर किये गये । दिनांक 22/06/2021 को गठित टीम द्वारा मामूरा मुखबिर व सर्विलांस की मदद से अभियुक्तगणों को कस्बा डीग राजस्थान से गिरफ्तार किया गया । तथा घटना में शामिल रहे अन्य अभियुक्त सबसुख पुत्र रुद्दार उर्फ रुजदार निवासी ग्राम गदडवास थाना खोह जिला भरतपुर (राजस्थान) जो अभियुक्तगणों को सिम, बैंक खाते, पेटीएम नम्बर उपलब्ध कराता था, को वांछित किया गया व अभियुक्तगणों के साथी साहून खान पुत्र जहुर निवासी गढीमेबात थाना खोह जिला भरतपुर राजस्थान को भी वाछित किया गया । अभियुक्त मिजाज, इमरान द्वारा अपने साथी साहून व रंजीत के साथ मिलकर दिनांक-04 जनवरी 2021 वादी मुकदमा शुभ्म सम्बन्धित एफआईआर नम्बर-15/21 के साथ भी OLX पर स्कूटी बेचने के नाम पर 46,000/- रूपये की धौखाधड़ी की गयी थी। जिसमें रंजीत को कोतवाली हल्द्वानी द्वारा पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*2-* श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद नैनीताल के दिशा निर्देशन एंव पुलिस अधीक्षक महोदय नगर हल्द्वानी एंव श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय लालकुंआ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआ श्री संजय कुमार के नेतृत्व में टीमे गठित कर सुरागरसी पतारसी करते हुए सर्विलांश टीम की मदद ली गयी एवम मुखबिर मामूर किये गये । दिनांक 22/06/2021 को गठित टीम द्वारा मामूरा मुखबिर व सर्विलांस की मदद से अभियुक्तगणों को देवसरस मथुरा उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया । तथा घटना में शामिल राहुल पुत्र मजला निवासी ग्राम देवसरस थाना गोवरधन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को वांछित किया गया ।
उपरोक्त मुकदमों में प्रयुक्त हुये खातो की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिनमें करोड़ो का लेन देन होना पाया गया है।
*अपराध करने का तरीका:-* अभियुक्तगणों द्वारा ओएलएक्स पर गाडियो की खऱीद फरोक की एड देखकर वाहन स्वामी से सम्बन्धित गाड़ी का पूर्ण विवरण प्राप्त करना तथा उसके कागजात भी प्राप्त करना उसके बाद आर्मी आफिसर बनकर स्वंय उस गाड़ी को ओएलएक्स पर बेचने हेतु एड डालना तथा ग्राहक से वार्ता कर वाहन की कीमत तय हो जाने पर डिलिवरी के नाम पर उस से अपने खाते में पैसे ट्रांसफर कराकर धौखाधडी करना ।
*अभियुक्तगणो का नाम:-* 1-मिजाज खान पुत्र रसीद खान उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम धूलबास थाना कामा जिला भरतपुर राजस्थान
2- इमरान खान S/O रहीस खान R/O ग्राम गदडबास PS खोह जिला भरतपुर राजस्थान उम्र-26 वर्ष
3- हैदल अली पुत्र फारुख निवासी ग्राम देवसरस थाना गोवर्धन जिला मथुरा उत्तर प्रदेश ।
4- कामरान पुत्र स्व0 ईसब निवासी ग्राम खूंटाबास जोचगा थाना पहाडी जिला भरतपुर राजस्थान ।
*आपराधिक इतिहास:-* *इमरान पुत्र रहिश उम्र0-30 वर्ष* मुकदमा अपराध संख्या-335/18 धारा- 395,120बी वादी थाना लक्ष्मण गड़ जिला अलवर दिनांक-22/03/19
2-मु0अ0सं0-106/18 धारा-395,307,420,120 भादवि दिनांक-09/12/18 थाना- खोह जिला भरतपुर।
3- मु0अ0सं0-153/20 धारा-302 भादवि व 3 एससीएसटी एक्ट थाना- खोह जिला भरतपुर।
*बरामदा माल:-* 1- बरामद मोबाईल अलग-अलग कम्पनी के 06 अदद
2- सिम 04 अदद
3- एटीएम 04 अदद
1- बरामद मोबाईल अलग-अलग कम्पनी के 02 अदद
2- सिम 03 अदद
*गिरफ्तारी टीम:-* SHO श्री संजय कुमार
उ0नि0 कमित जोशी
उ0नि0 प्रकाश पोखरियाल
कानि0 177 पवन कुमार
कानि0 आनन्द पुरी
एचसीपी दीपक अरोरा (एसओजी)
कानि0 जितेन्द्र कुमार (एसओजी)
कानि0 वीरेन्द्र चौहान (एसओजी)
कानि0 कुन्दन कठायत (एसओजी)
कानि0 अनिल गिरी (एसओजी)
किशन चन्द्र शर्मा (सर्विलांस टीम)

और पढ़े  हल्द्वानी- रक्षा मंत्री राजनाथ के कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर, सीडीओ ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *