आधा जबड़ा और 1 आंख निकाली तब बची जान, आज मिले 19 नए मरीज, 8 की हुई मौत

Spread the love

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में ब्लैक फंगस की एक मरीज की आंख और आधे जबड़े को निकालना पड़ा। करीब साढ़े पांच घंटे तक महिला की सर्जरी हुई। डॉक्टरों के अनुसार एसटीएच में ब्लैक फंगस के मरीज की यह अब तक की सबसे बड़ी सर्जरी है।

ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शहजाद ने बताया कि ऊधमसिंह नगर निवासी 47 साल की महिला को कोविड हुआ था। कुछ दिन पूर्व उसके चेहरे में सूजन आई गई। उसे दिखाई भी कम देने लगा। वह चार दिन पहले अस्पताल पहुंची थी। जांच में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। सीटी स्कैन कराने पर बीमारी की गंभीरता का पता चला।

इसके बाद ईएनटी, नेत्र रोग विभाग, एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों की टीम ने सर्जरी करने का फैसला किया। बीमारी के दूसरे अंगों तक फैलने की आंशका थी। शनिवार को मरीज की सर्जरी की गई, जो करीब साढ़े पांच घंटे तक चली। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. नितिन मेहरोत्रा, डॉ. एके सिन्हा, डॉ. नीलम शमिल थे।

एसटीएच के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि ब्लैक फंगस का एक ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल में ब्लैक फंगस के बीस और संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें एक की हालत नाजुक है।


Spread the love
और पढ़े  हरिद्वार- जनवरी से अप्रैल तक होगा कुंभ: केंद्र सरकार ने जारी किए 500 करोड़, सीएम ने जताया PM का आभार
  • Related Posts

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    ऋषिकेश: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर,नींद की झपकी था कारण 

    Spread the love

    Spread the love   तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *