अवैध शराब बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़..

जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में चल रहे अवैध देशी शराब के कुटीर उद्योग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।इन 4 देसी शराब के तस्करो के साथ भारी मात्रा में अवैध देशी शराब गोसाईगंज पुलिस व स्वाट टीम बरामदगी की है।पुलिस ने गोसाईगंज के महबूबगंज थिरूवा नाला के पास से गिरफ्तारी की है।जिनके पास से अवैध शराब में 2 बोरी,142 सीसी देशी शराब, 200 एमएल की सीसी और गो ऑरेंज व वाह ऑरेंज की देसी शराब,15 ढक्कन व 8 रैपर, 9 बार कोड, 2 जरीकेन में 80 लीटर स्परिट भी बरामद हुए हैं।वही शराब के तस्कर अयोध्या और गोंडा के जनपद के रहने वाले हैं।इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि थाना गोसाईगंज क्षेत्र में 4 शातिर अपराधी जो अवैध देशी शराब काम करते थे जनपद की गोसाईगंज पुलिस व स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है.जिसमे 3 जनपद अयोध्या के और 1 जनपद गोंडा का रहने वाला है। पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध देशी शराब में 2 बोरी में 142 सीसी देशी शराब, 200 एमएल की सीसी और गो ऑरेंज व वाह ऑरेंज की देसी शराब, 15 ढक्कन व 8 रैपर, 9 बार कोड, 2 जरीकेन में 80 लीटर स्परिट भी बरामद हुए हैं। पकड़े गए 4 शातिर अपराधी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अलावा फर्जी प्रपत्र तैयार करने व जाल साजी के मामले में जेल भेजा जा रहा हैं।

और पढ़े  उत्तराखंड: अबू धाबी में नौकरी कर रहा कोटद्वार का युवक लापता, संपर्क नहीं होने से परिजन परेशान, मदद की गुहार
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…