अर्ध विक्षिप्त युवक की चोर समझकर कर दी पिटाई, जिला अस्पताल रेफर।

Spread the love

अयोध्या –
बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर में रविवार की रात कुछ लोगों द्वारा किया गया अमानवीय कृत्य सामने आया है। एक अज्ञात युवक की चोर समझकर अस्पताल के आवासीय परिसर की कॉलोनी में निवास कर रहे कुछ लोगों द्वारा लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी गई।
बताया गया कि मानसिक रूप से बीमार लग रहा अज्ञात युवक रविवार की रात अस्पताल परिसर में टहल रहा था। जिसे चोर समझकर अस्पताल के आवासीय कालोनी के कुछ लोगों द्वारा पकड़कर डंडे से जमकर पिटाई कर दी गई। हमले में अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
घटना की जानकारी होने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात चिकित्सक सतीश चंद्रा एवं चिकित्सक संत कुमार मौर्या द्वारा अज्ञात युवक की पिटाई करने वाले लोगों को जमकर फटकार लगाई तथा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। चिकित्सक ने बताया कि घायल युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा है। सूचना कोतवाली भी भेजी गई है।


Spread the love
और पढ़े  Election: असम में 89 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, AGP को 26 और बीपीएफ को मिलीं 11 सीटें, क्या बोले CM?
  • Related Posts

    पश्चिम एशिया संघर्ष- इराक का दावा- 24 घंटों में 21 अमेरिकी ठिकानों पर हमला, ईरान ने अमेरिकी-इस्राइली ड्रोन नष्ट किए

    Spread the love

    Spread the love     पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी…


    Spread the love

    पश्चिम बंगाल- SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी होने से पहले अलर्ट, जिलाधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी जिलाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए खास निर्देश दिए हैं। 23 मार्च को राज्य में पूरक (सप्लीमेंट्री) मतदात सूची जारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *