अयोध्या- CM के दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का किया गया निरीक्षण

Spread the love

 

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने अधिकारियों के साथ जैन मंदिर पर कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। तो वही जैन मंदिर के महंत ने बताया की मुख्यमंत्री को कुछ दिन पहले हमलोग मिला कर अयोध्या आने का निमंत्रण दिया गया था जिसको वह स्वीकार कर अयोध्या आने की बात कही थी तो आज यह एसएसपी और डीएम सर आये और कार्यक्रम का जायजानिया उसके बाद माता ज्ञानमती से आशीर्वाद लेकर वहां चले गए और यह बताया कि मुख्यमंत्री अयोध्या रहे हैं किसी के संदर्भ में आज यहां आना हुआ है तो वहीं पर आज से जैन मंदिर में शुरू हो रहे भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव, जैन श्रद्धा और संस्कृति का अद्भुत संगम रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में आज से भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में जैन धर्म की प्राचीन परंपराओं, धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक संस्कारों का दिव्य संगम देखने को मिलेगा। महोत्सव के प्रथम दिन मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।
जैन मंदिर कमेटी के पीठाधीश्वर रवीन्द्र कीर्ति जैन एवं प्रज्ञाश्रमिणी ज्ञानवती माता ने बताया कि अयोध्या जैन धर्म की प्राचीनतम एवं पवित्र तीर्थस्थलियों में से एक है। प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव की जन्मस्थली होने के कारण इस नगरी का जैन इतिहास में विशेष महत्व है।
उन्होंने बताया कि जैन समाज की पूज्य गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की प्रेरणा से मंदिर परिसर में भरत चक्रवर्ती के 923 पुत्रों को समर्पित भव्य जिनमंदिर का निर्माण कराया गया है। जैन आगमों में वर्णित इस ऐतिहासिक विरासत को मूर्त रूप देने वाला यह मंदिर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
महोत्सव के अंतर्गत 923 जिन प्रतिमाओं के धार्मिक संस्कार, पूजन एवं प्राण-प्रतिष्ठा के अनुष्ठान संपन्न किए जा रहे हैं। जैन परंपरा के अनुसार मंत्रोच्चार और विधिवत संस्कारों के बाद ही प्रतिमाएं पूर्ण आराध्य स्वरूप धारण करती हैं। इसी उद्देश्य से पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर परिसर में 20वें तीर्थंकर भगवान मुनिसुव्रतनाथ को समर्पित दक्षिण भारतीय स्थापत्य शैली में निर्मित भव्य जिनालय भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 21 इंच की काले पाषाण से निर्मित भगवान मुनिसुव्रतनाथ की प्रतिमा के विराजमान होने के साथ ही आज से पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का विधिवत करें

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा घोटाले में कांग्रेस की एंट्री: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने थाने में दी तहरीर, जांच पूरी होने तक ट्रस्टियों की शक्तियां सीज करने की मांग

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन।

    Spread the love

    Spread the love     अयोध्या धाम के रामपथ स्थित श्रृंगार हाट चौराहे पर सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी से जुड़े महंत बाबा रमेन्द्र दास उर्फ रिंकू बाबा द्वारा भव्य भंडारे का…


    Spread the love

    राममंदिर चढ़ावा घोटाले में कांग्रेस की एंट्री: युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने थाने में दी तहरीर, जांच पूरी होने तक ट्रस्टियों की शक्तियां सीज करने की मांग

    Spread the love

    Spread the love   अयोध्या में स्थित भव्य राम मंदिर की दान पेटिका से हुई करोड़ों रुपये की कथित चोरी और वित्तीय महा-गबन का मामला अब पूरी तरह से राष्ट्रीय…


    Spread the love