अयोध्या : सरयू में नहाते समय आगरा के 15 लोग डूबे, 6 साल की बच्ची समेत 3 लोग बचे..

Spread the love

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से 4 परिवार के 15 लोग गुप्तार घाट पर स्नान के दौरान शुक्रवार की दोपहर सरयू की तेज धारा में बहने लगे, किसी तरह एक 6 साल की बच्ची समेत तीन लोग तैर कर किनारे निकले। जबकि 12 लोगों की तलाश में जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम जुटी हुई है।

आगरा जिले के सिकंदरा क्षेत्र विचार परिवार के 15 सदस्य सुबह राम नगरी अयोध्या पहुंचे, यहां मठ मंदिरों में दर्शन के बाद कैंटोंमेंट क्षेत्र के गुप्तार घाट घूमने आए। घूमते हुए सभी लोग गुप्तार घाट से करीब 200 मीटर दूर जमथरा कच्चा घाट पहुंच गए। यहां स्नान के लिए सभी लोग पानी में उतर गए लेकिन सरयू की तेज लहर में अचानक 4 महिलाएं बहने लगी। इन्हें बचाने में परिवार के अन्य सदस्य भी नदी में बहने लगे किसी तरह 6 वर्षीय धैर्या समेत तीन लोग तैरकर किनारे आ गए। जबकि 12 लोग नदी में डूब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के नाविक और श्रद्धालु दौड़े। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू अभियान में लगी हुई है। आगरा के पूरे परिवार को बचाने के लिए सेना का बचाव दल भी नदी में उतर चुका है। 3:30 बजे तक 15 लोगों में कुल 6 लोगों को बचा लिया गया है, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। अन्य लोगों की तलाश में सेना और पुलिस के प्रशिक्षित गोताखोर जुटे हुए हैं।

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा  ने बताया कि रिसक्यू अभियान में पुलिस पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीम लगाई गई है। ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक 4 लोगों को बचाया गया है। आगरा से आए परिवार की कुछ महिलाएं नदी में हाथ पैर धोने के दौरान तेज लहरों की चपेट में बहने लगी उन्हें बचाने के दौरान हादसा हुआ।

और पढ़े  तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक गंभीर, गांव लौट रहे तीनों

Spread the love
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *