अयोध्या : सरयू किनारे आबकारी विभाग ने छापा मार कच्ची शराब कारोबार का किया भंडाफोड़..

जहा प्रदेश मे एक तरफ विधानसभा चुनाव करीब आने के चलते पूरे प्रदेश मे राजनैतिक सरगर्मिया दिनों दिन तेज होती जा रही हैं तो वही दूसरी तरफ चुनाव मे इस्तेमाल के लिए अवैध रूप से कच्ची शराब कारोबारियों की भी अवैध रूप से चलने वाली भट्टिया भी तेजी के साथ धधकना शुरू हो गयी हैं किन्तु आबकारी विभाग भी हाथ पर हाथ नहीं धर के बैठा वह भी अपनी सतर्कता पूर्वक पूरी चौकसी बरतें हुए हैं जिसका परिणाम भी दिखा और जैसे ही सटीक जानकारी मिली वैसे ही संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन के निर्देशन मे उप आबकारी आयुक्त अयोध्या प्रभार सेवालाल उत्तम एवं उप आबकारी आयुक्त देवीपाटन प्रभार के पर्वेक्षण मे जिला आबकारी अधिकारी अतुल चंद्र द्विवेदी, जिला आबकारी अधिकारी उमेश चंद्र पाण्डेय के निर्देशन मे दोनों जनपदों के संयुक्त निरीक्षकगणो व दोनों जनपदों के आबकारी विभाग के कर्मचारियों की टीम के द्वारा ग्राम जैतपुर मडना थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा सरयू नदी के किनारे मांझा क्षेत्र मे जबरदस्त छापा मार के भारी मात्रा मे निर्मित शराब भट्टियों को नष्ट करते हुए 900 किलोग्राम लहंन व 400 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया, छापा मरने गयी आबकारी टीम को इस अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ करने के लिए बड़ी मशक्क्त करनी पड़ी, टीम सरयू नदी को स्टीमर व नाव से पार कर करने के बाद ट्रैक्टर से किसी तरह से अवैध कच्ची शराब का निर्माण हो रहे स्थान पर पहुंची जिसकी भनक शायद पहले ही अवैध शराब के कारोबारियों को लग गयी जिसके चलते ये सभी तो फरार हो गए किन्तु भारी मात्रा मे कच्ची शराब बनाने मे उपयोग हो रहे उपकरणों,भट्टियों, ड्रामो, पाइप इत्यादीं को नष्ट कर दिया गया, आबकारी विभाग की इस छापा मार टीम मे प्रमुख रूप से अरविन्द राम आबकारी निरिक्षण प्रवर्तन – 2, हरीश कृष्णन – आबकारी निरिक्षण सदर अयोध्या, जय प्रकाश सिँह – आबकारी निरीक्षक सोहावल अयोध्या, संजय कुमार पाण्डेय – आबकारी निरीक्षक रुदौली अयोध्या, अरुण सिंह आबकारी निरीक्षक तरबगंज गोण्डा, सतेंद्र सिंह आबकारी निरीक्षक मनकापुर गोण्डा, प्रदीप भारती आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन गोण्डा व दोनों जनपदों के आबकारी विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से सफलता मिली !

और पढ़े  दिवाली पर पंजाब की हवा बनी 'जहर': लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक
  • Related Posts

    UP: भाजपा के अभेद्य किले में दलित कार्ड से सेंध लगाएगी सपा, पश्चिम की 140 सीटों के लिए बिसात

    भारतीय जनता पार्टी के अभेद्य सियासी किले में दलित कार्ड के जरिये सेंध लगाने की तैयारी कर रही समाजवादी पार्टी आगरा से विधानसभा चुनाव-2027 का औपचारिक शंखनाद करने जा रही…

    मौसम अपडेट: UP में कोहरे के साथ ठंड ने दी दस्तक, सुबह-शाम ठिठुरन शुरू, जानें अगले पांच दिन तक का पूर्वानुमान

    उत्तर प्रदेश में नवंबर के दूसरे सप्ताह की शुरुआत के साथ ही मौसम अब धीरे-धीरे सर्दियों की ओर बढ़ रहा है। सुबह और शाम की हवा में ठंडक बढ़ने लगी…