अयोध्या रेलवे स्टेशन में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को दिखेगी विकास की झांकी ।

अयोध्या राम मंदिर की तर्ज पर विकसित हो रहा है अयोध्या का रेलवे स्टेशन अयोध्या राम मंदिर निर्माण शुरू होने के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार से भव्य व नव्य अयोध्या के नव निर्माण में निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या रेलवे स्टेशन में श्रद्धालुओं व पर्यटकों को विकास की झांकी दिखेगी।
राम मंदिर मॉडल और एयरपोर्ट की तर्ज पर बन रहे अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या रेलवे स्टेशन का काम जल्द पूरा हो जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय अयोध्या रेलवे स्टेशन का स्ट्रक्चर लगभग खड़ा हो चुका है। अब इसमें फिनिशिंग का कार्य किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी राइट्स के अधिकारी का दावा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दो माह में काम कंप्लीट कर रेलवे को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
निर्माण एजेंसी राइट्स के ज्वाइंट जनरल मैनेजर अनिल कुमार जौहरी के मुताबिक रेलवे स्टेशन का बाहरी मॉडल राम मंदिर की तरह दिखे। लिहाजा चार पिरामिड, एक मुकुट और दो शिखर बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ ही पूरे स्टेशन परिसर की बाहरी दीवार पर राम मंदिर में लगने वाले राजस्थान के बंशीपहाड़पुर के गुलाबी पत्थर लगाए जा रहे हैं।

और पढ़े  UP में 30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर: खोज रही थी झारखंड सरकार और एनआईए, वाराणसी में एटीएस ने मार गिराया
  • Related Posts

    UP: बढ़ी है प्रदेश के धनकुबेरों की दौलत, टॉप 46 के पास 1.89 लाख करोड़, सबसे ज्यादा अमीर नोएडा में

    उत्तरप्रदेश के शहरों से जुड़े 46 धनकुबेरों ने एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में जगह बनाई है। इन सभी की कुल संपत्ति 1.89 लाख करोड़ रुपये है। सूची में…

    UP- पूरा प्रदेश चक्रवाती बारिश की चपेट में, आज इन 42 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां हो सकता है वज्रपात

    उत्तरप्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से तापमान में गिरावट…