
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का अयोध्या धाम में विरोध शुरू हो गया।इसी कड़ी अयोध्या धाम के पुराने बस अड्डे पर लगे पोस्टर में कालिख पोती गई। आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आज अयोध्या दौरा पर है।आज और कल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अयोध्या में रहेंगे।अयोध्या दौरे से पहले स्वागत में लगाए गए पोस्टरों पर अज्ञात लोगों ने कालिख लगाई हैं।अयोध्या के संतो ने भी केजरीवाल को अयोध्या आने पर विरोध जताया है।वही हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास ने बताया अरविंद केजरीवाल को एक्सीडेंटल हिंदू है।वही कहा केजरी चाचा ने हमेशा राम म़दिर का विरोध किया हैं।जब चुनाव आया तो आयी है रामलला की याद।हमेशा राम के अस्तित्व को नकारने वाले अरविंद केजरीवाल ने हमेशा कालनेमि की भूमिका निभाई हैं।आज जब चुनाव आया तो भगवान राम का दर्शन करने आना जनता को धोखा देना की कोशिश करना है।जनता को इधसे सावधान रहने की आवश्यकता है।