अफगानिस्तान : बंदूक की नोक पर काबुल में भारत के नागरिक का अपहरण, दिल्ली में है परिवार ।

सत्ता पर काबिज होते ही भले तालिबान ने एलान किया हो कि अब वह किसी से बदला नहीं लेगा, लेकिन ऐसा हकीकत में नहीं है। तालिबानी, हर एक उस शख्स से बदला ले रहे हैं जो अफगान सरकार के साथ थे।
खबर है कि काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। माना जा रहा है कि बंदूक की नोक पर अपहरण करने वाले तालिबानी ही थे। घटना के बाद भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से संपर्क साधा गया है और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।
अफगान मूल के भारतीय नागरिक बंसरी लाल अरेन्दे काबुल में कारोबार करते हैं। वह फार्मास्र्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे कुछ लोग उनकी दुकान पर आए बंदूक की नोक पर उन्हें व उनके साथियों का अपहरण कर लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बसंदी लाल अरेन्दे के सभी साथी भागने में कामयाब हो गए। 

विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग
इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक ने बताया कि उन्हें अफगान में हिंदू-सिख समुदाय की ओर से अपहरण की जानाकारी मिली है। इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

और पढ़े  जनगणना के दूसरे चरण में क्या होगा नया, कैसे होगी आबादी की गिनती, क्या बदलने जा रहा पहली बार ?
  • Related Posts

    ईरान की ट्रंप को चेतावनी: जवाबी कार्रवाई हम तय करेंगे, ब्रिटेन की नौसेना-वायुसेना को घोषित किया आतंकवादी संगठन

    ईरान के रक्षा मंत्री मेहरदाद अखलाघी ने रविवार को अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि तेहरान पर कोई भी हमला हुआ तो ईरान उसका उचित, निर्णायक और प्रभावी जवाब…

    नेपाल में 4.30 मीटर लंबी सुरंग खोदकर फरार हुए 8 कैदी, तलाश में जुटी 34 पुलिसकर्मियों की टीम

    नेपाल के डोल्पा जिले के सदरमुकाम दुनै स्थित जिला कारागार से सुरंग खोदकर आठ कैदियों के फरार होने का मामला सामने आया है। फरार कैदियों में दुष्कर्म और चोरी के…