हल्द्वानी : जल्द ही गौलापार स्थित हेलीपोर्ट से हल्द्वानीवासी भर सकेंगे उड़ान ।

Spread the love

गौलापार स्थित हैलीपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू हो सकती है। सरकार ने हैलीपोर्ट के सौंदर्यीकरण के 2.36 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को छह महीने में इसका सौंदर्यीकरण का काम पूरा करना है।
कांग्रेस सरकार ने गौलापार में हेलीपैड का निर्माण कराया था। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को देखते हुए कराया गया था। भविष्य में इसका प्रयोग हवाई सेवाओं के लिए भी किया जाना था। अब सरकार इस हेलीपैड की क्षमता बढ़ाने जा रही है। सरकार यहां से हेली सेवाएं शुरू करना चाहती है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि सरकार ने विभाग को 236 लाख रुपये जारी किए हैं। इसमें से 118 लाख से सिविल और 118 लाख से इलेक्ट्रिक लाइट के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार उड़ान योजना के तहत देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर और पिथौरागढ़ के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने जा रही है। इसी कारण हल्द्वानी हैलीपोर्ट को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।
ये काम होंगे
– दो वॉच टावर का निर्माण
– पार्किंग की व्यवस्था
– हेलिपैड में बनी बिल्डिंग में यात्रियों के बैठने के लिए फर्नीचर
– टिकट काउंटर का निर्माण
– 10 मीटर फाटो (हेलिकॉप्टर के रुकने का स्थान)
– हेलिकॉप्टर के लिए रात में उतरने आदि के लिए लाइट की व्यवस्था की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- प्रदेश में 1 जुलाई से मदरसा बोर्ड होगा खत्म, मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ेंगे हजारों बच्चे
  • Related Posts

    अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में रैगिंग…PG छात्र ने MBBS के विद्यार्थियों को किया परेशान, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक आज

    Spread the love

    Spread the loveसोबन सिंह जीना राजकीय आयुर्विज्ञान और शोध संस्थान (अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज) में रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पीजी छात्र ने एमबीबीएस बैच 2023…


    Spread the love

    उत्तराखंड- मदरसों का अस्तित्व केवल बोर्ड पर निर्भर, ये मान लेना सही नहीं, सरकार के फैसले पर जमीअत का बयान

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड मदरसा बोर्ड समाप्त कर अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के संबंध में बुधवार को जमीअत उलेमा-ए-हिंद ने बयान जारी किया। उन्होंने इस कानून के क्रियान्वयन पर पुनर्विचार करने और…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *