स्नातकोत्तर कक्षाओं हिन्दी और अंग्रेजी विषय के संचालन हेतु स्थलीय निरीक्षण..

Spread the love

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में हिन्दी और अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर कक्षाओं के संचालन के लिए कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल एवं शासन उच्च शिक्षा निदेशालय और लोक निर्माण विभाग की निरीक्षण समिति के उच्च अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण समिति में कुमाऊं विश्वविद्यालय कला संकायाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.आर.के.पाण्डे, विषय विशेषज्ञ अंग्रेजी प्रोफेसर डॉ.एल.एम.जोशी, विषय विशेषज्ञ हिन्दी प्रोफेसर डॉ.चंद्रकला रावत, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्रोफेसर डॉ.एन.एस.बनकोटी और अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर निरीक्षण समिति की आख्या संस्तुति को विश्वविद्यालय को प्रेषित किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.ललित मोहन पाण्डे ने कहा कि महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार संबद्धता निरीक्षण समिति की आख्या संस्तुति और निर्धारित सीटों के आधार पर कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल से शीघ्र-अतिशीघ्र ऑनलाईन या ऑफलाईन माध्यम से स्नातकोत्तर कक्षाओं में विश्वविद्यालय प्रवेश मानकानुसार एम.ए. हिन्दी और अंग्रेजी विषय में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी। इस अवसर पर महाविद्यालय संबद्धता विस्तारण समिति के सदस्य डॉ.विपिन जोशी, डॉ.इन्द्र मोहन पंत, डॉ.पूनम मियान, डॉ.हेम चन्द्र, सुरेन्द्र सिंह रौतेला, हिमांशु शर्मा, डॉ.पुष्पा देवी, डॉ.रीता तिवारी, डॉ.वसुंधरा लसपाल, डॉ.मनीषा पाण्डे, डॉ.आर.के.सनवाल, भुवन सनवाल, दीपक फुलारा, डॉ.हेम चन्द्र पाण्डे आदि प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित रहे।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 1.34 लाख बुजुर्ग महिलाओं को चाहिए सरकार का सहारा,चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने
  • Related Posts

    हरिद्वार- गंगा के ऊपर राज्य का सबसे लंबा ब्रिज तैयार, शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति, कुंभ में यात्रियों का लाभ

    Spread the love

    Spread the loveधर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार में श्रद्धा और आस्था का बेहतर संगम देख सकेंगे। प्रदेश का सबसे पहला मेजर ब्रिज बनकर तैयार है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण…


    Spread the love

    हरिद्वार- चारधाम यात्रा, परिवहन विभाग ने 600 वाहनों को दी हरी झंडी, तकनीकी जांच के बाद ग्रीन कार्ड जारी

    Spread the love

    Spread the love     आगामी चार धाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और परिवहन विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *