सरयू नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर……

Spread the love

पहाड़ों पर भारी बारिश और बीते एक हफ्ते से उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हो रही भारी बारिश के चलते नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है, केंद्रीय जल आयोग की माप के अनुसार, सरयू नदी खतरे के निशान से 25 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है, पूर्वानुमान के मुताबिक नदी का जलस्तर आगे भी बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। तो ही जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में कटान भी तेज हो गई है जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है हालांकि प्रशासन की तरफ से किए गए दावे में कहा जा रहा है कि अभी बाढ़ का खतरा नहीं है।आपको बता दें कि सरयू के जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया। बढ़ते नदी की कटान को देख नदी के कछार पर बसे कैथी, मॅहगू का पुरवा, सल्लाह पुर आदि गाॅवो मे भय का माहौल है, ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। तो वहीं बन्धे से सटे तमाम गाॅवो को बरसात ने अपनी आगोश मे ले लिया है। हजारों एकड फसलों को बरसात के पानी ने पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। गाॅवो मे बरसात का पानी इतना भर गया है कि ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है साॅप, बिच्छू व तमाम विशैले जीव पानी से निकल कर आबादी क्षेत्र मे आ गये हैं जिनकी वजह से शाम होते ही डर के मारे ग्रामीणों जी जिन्दगी थम सी जाती है।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली में तय होगा महासचिव का नाम, बैठक में ही होगा चंपत राय के भविष्य का फैसला, इस नाम पर लग सकती मुहर
  • Related Posts

    ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने की याचिका पर इलाहाबाद HC में सुनवाई टली, कोर्ट ने यह दिया हवाला

    Spread the love

    Spread the loveइलाहाबाद हाईकोर्ट की एकल पीठ ने ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले की याचिका की सुनवाई को छह सप्ताह के लिए टाल दिया है। मामले की सुनवाई…


    Spread the love

    गौतमबुद्ध नगर में DM दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप, दौड़े-दौड़े आए अधिकारी

    Spread the love

    Spread the love गौतमबुद्धनगर के जिला अधिकारी (डीएम) कार्यालय को सोमवार को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *