सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी में भाजपा: प्रदेश उपाध्यक्ष बोले- 1 दर्जन विधायक और नेता भाजपा में आने को तैयार

Spread the love

कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के बाद अब भाजपा सपा को तगड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष का दावा है कि सपा के करीब 1 दर्जन विधायक व नेता भाजपा में आने को तैयार हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे।
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने से लगे झटके बाद भाजपा ने सपा को जवाबी झटका देने की तैयारी की है। भाजपा ने सपा के कुछ विधायक, एमएलसी सहित बड़े नेताओं को भाजपा में शामिल कराने की योजना बनाई है।
सूत्रों के मुताबिक सपा के करीब एक दर्जन नेता और विधायक भाजपा की सदस्यता लेना चाहते हैं। हालांकि वे चाहते हैं कि भाजपा पहले उनका टिकट पक्का करे। ऐसे नेताओं के टिकट को लेकर पार्टी के शीर्ष नेताओं को निर्णय करना है।
शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडी के बाद अगले कुछ दिनों में भाजपा सपा को करारा झटका दे सकती है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने दावा किया है कि सपा के एक दर्जन विधायक और नेता भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने को तैयार हैं।
जल्द होगा गठबंधन पर निर्णय
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक चुनावी उठापटक के बीच भाजपा अब अपना दल (एस) और निषाद पार्टी के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर जल्द निर्णय लेगी। पार्टी नेतृत्व सीटों के बंटवारे को आपसी बातचीत से हल करना चाहता है


Spread the love
और पढ़े  UP में नकली दवाओं का बड़ा खेल, रद्द लाइसेंस पर भी चल रहा करोड़ों का कारोबार, लखनऊ से गोरखपुर तक फैला जाल
  • Related Posts

    कुत्ते ने 1 माह की बच्ची का सिर नोचा, मौत, कपड़े धोने के लिए गई थी मां

    Spread the love

    Spread the loveमिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र के कलना गहवार गांव में शुक्रवार की सुबह नौ बजे घर के बरामदे में पत्थर पर लेटी एक महीने की मुनीता का…


    Spread the love

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *