विवादों में साध्वी प्रज्ञा : कांग्रेस ने घर में कोरोना का टीका लगवाने पर प्रज्ञा को घेरा, कहा- नाच सकती हैं लेकिन…..

Spread the love

भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा घर पर  वैक्सीन लेने को लेकर है। कांग्रेस नेता ने साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्विटर पर लिखा ‘  अभी कुछ दिन पूर्व ही बास्केट बॉल खेल रही व ढोल की थाप पर नृत्य कर रही हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने आज घर टीम बुलाकर वैक्सीन का डोज लगवाया?
कांग्रेस नेता ने सवाला किया कि पीएम मोदी से लेकर सीएम शिवराज और तमाम भाजपा नेता अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा कर आए , लेकिन साध्वी प्रक्षा को यह छूट क्यों व किस आधार पर मिली?
दरअसल, कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा का आरोप है कि साध्वी प्रज्ञा भोपाल में जब बास्केटबॉल खेल सकती हैं और शादी समारोह में डांस करती हैं तो टीका लगवाने केंद्र पर क्यों नहीं जा सकती, किस आधार पर उनका वैक्सीनेशन घर पर हुआ। कांग्रेस नेता सलूजा ने कहा कि यह समझ से परे है। बता दें कि बीते कुछ दिनों पहले साध्वी प्रज्ञा की तबीयत बिगड़ गई थी, उन्हें एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया था। इलाज के बाद वह भोपाल पहुंची हैं। कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक उन्होंने अपने घर पर ली, जिसपर विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने निशाना साधा है।


Spread the love
और पढ़े  ईरान की अमेरिका को दो-टूक: रवैया बदलो तभी खुलेगा होर्मुज, पड़ोसी देशों को दी धमकी, क्या-क्या कहा?
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *