विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन ।

Spread the love

उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय महिला आयोग के दिशानिर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष/माननीय जनपद न्यायाधीश, फैजाबाद श्री ज्ञान प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 28.10.2021 को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फैजाबाद श्रीमती रिचा वर्मा द्वारा तहसील परिसर बीकापुर, अयोध्या में महिलाओं को विधिक रूप से जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जहां राष्ट्रीय महिला आयोग की अयोध्या प्रतिनिधि अधिवक्ता श्वेता राज सिंह वा तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा जी भी उपस्थित रहे। तथा रेलवे स्टेशन फैजाबाद पर पराविधिक स्वयं सेवकों द्वारा KIOSK (स्टाॅल) लगाकर महिला अधिकारों व उनके संरक्षण से संबंधित प्रावधानों को दर्शित करते हुए बैनर लगाकर विधिक टोल फ्री नम्बर- उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण- 18004190234, उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (फ्रन्ट आॅफिस)- 7318055786/ 7458817333,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फैजाबाद- 05278226850 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिरण- 15100, महिला हेल्प लाइन- 1090 को प्रदर्शित करते हुए। जनसामान्य को विधिक रूप से जागरूक किया गया तथा उक्त KIOSK (स्टाॅल) पर नियुक्त पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा महिलाओं को उनके विधिक अधिकारों से संबंधित जानकारी भी दी गयी।
इसी के अनुक्रम में तहसील विधिक सेवा समितियों व पराविधिक स्वयंसेवकों द्वारा गावों में शिविर लगाकर जनसामान्य को जागरूक किये जाने हेतु विभिन्न शिविर आयोजित किये जा रहे हैं। आज दिनांक 28.10.2021 को अमृत महोत्सव डोर-टू-डोर प्रोग्राम कार्यक्रम के अन्तर्गत तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा कुल 61 ग्राम सभाओं में जाकर 100342 लोगों को विधिक जानकारी दी गयी एवं 56 ग्राम सभाओं में शिविर लगाकर 84919 लोगों को सरकार एवं न्यायालय द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया तथा जेल में स्थापित लीगल एड क्लीनिक के माध्यम से कुल 35 बंदियों को विधिक सहायता प्रदान की गयी।

और पढ़े  खबर अपडेट: प्रयागराज में बड़ा हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 4 की मौत, मुआवजे का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    पुलिस एनकाउंटर में ढेर हुआ दरिंदा, बच्ची की गला काटकर की थी हत्या, आटे के ड्रम में छिपा दी थी लाश

    Spread the love

    Spread the loveआगरा में जूता कारखाना संचालक की आठ साल की बेटी की हत्या किराएदार सुनील ने बड़ी बेरहमी से की थी। हत्या करने के बाद उसने कमरे में जो…


    Spread the love

    चलती कार में महिला से गैंगरेप, प्लॉट दिलाने के बहाने फंसाया, 2.50 लाख रुपये और मोबाइल छीना

    Spread the love

    Spread the love   फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद,…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *