वाराणसी : भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी ने सभागार पहुंचकर अपना नामंकन किया।

Spread the love

काशी विद्यापीठ ब्लाक के सेक्‍टर नंबर-3 से जिला पंचायत सदस्य और भाजपा की अधिकृत जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी पूनम मौर्या ने शनिवार को सबसे पहले जिला रायफल क्लब सभागार पहुंचकर अपना नामंकन किया। पूनम मौर्य काशी विद्यापीठ ब्लाक से सर्वाधिक मतों से जि‍ला पंचायत सदस्‍य के तौर पर विजयी हुई थीं। इसके अब उन्‍होंने जि‍ला पंचायत अध्‍यक्ष पद के लि‍ये अपनी दावेदारी पेश की है।

नामांकन के दौरान बड़ी संख्‍या में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अघोषि‍त शक्ति प्रदर्शन भी किया।

नामांकन करने पहुंची पूनम मौर्य के साथ कैबिनेट मिनिस्टर अनिल राजभर, भाजपा काशी प्रांत अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, रोहनिया विधायक सुरेंद्र नारायण औढ़े, पिंडरा विधायक डॉ अवधेश सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, मेयर मृदुला जायसवाल, निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं नामंकन के बाद पूनम मौर्या ने कहा कि भाजपा ने मुझे प्रत्याशी बनाया इसके लिए बहुत बहुत धन्यवाद। मेरा चुनाव जीतने के बाद ज़िले की पंचायतों का विकास करना पहला ध्येय होगा। पूनम मौर्या ने कहा कि मेरा पहला कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को जल्‍द से जल्‍द दुरुस्‍त कराने का होगा। साथ ही गंदे पानी की निकासी के लिए मैं युद्धस्‍तर पर कार्य करूंगी।


Spread the love
और पढ़े  Yamuna Express way- यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हो सकता है महंगा, प्रबंधन देख रही कंपनी ने की टोल बढ़ाने की सिफारिश
  • Related Posts

    एक झपकी और उजड़ गया परिवार: भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो पलटी, मौके पर 3 की मौत, चार घायल

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान के बालोतरा जिले में रविवार सुबह भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर हुए भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आसोतरा गांव के पास तेज रफ्तार…


    Spread the love

    Road Accident: डंपर और वैन की जोरदार भिड़ंत, एक महिला समेत 4 की मौत, एक की हालत गंभीर, कानपुर रेफर

    Spread the love

    Spread the loveहमीरपुर जिले में बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की अर्टिगा वैन रविवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर डंपर से टकरा गई। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *