राष्ट्रपति का आगमन : महिला उद्यमी की जाम में फंसने से तड़पकर हुई मौत, 1 एसआई और 3 आरक्षी निलंबित .

Spread the love

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कानपुर चैप्टर की महिला विंग की अध्यक्ष वंदना मिश्रा (50) का शुक्रवार शाम जाम में फंसकर निधन हो गया। इस मामले में अधिक समय तक ट्रैफिक रोकने पर एसआई सुशील कुमार व 3 मुख्य आरक्षियों को निलंबित किया गया है। इस पूरे मामले की जांच एडिशनल डीसीपी साउथ करेंगे.

बता दें कि राष्ट्रपति के कानपुर आगमन के दौरान गोविंदपुरी पुल पर रोके गए ट्रैफिक में वे करीब 45 मिनट फंसी रहीं। इस दौरान उनकी हालत बिगड़ती चली गई। जाम खुला तो करीब सवा घंटे देरी से वे अस्पताल पहुंच सकीं। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उनकी अंतिम यात्रा निज निवास से सुबह नौ बजे भैरव घाट श्मशानघाट के लिए निकली। कानपुर में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने में किदवई नगर के ब्लॉक निवासी वंदना मिश्रा का विशेष योगदान रहा। वे करीब सात साल तक भारतीय महिला उद्यमी परिषद की महामंत्री भी रहीं। करीब डेढ़ माह पहले वे कोरोना संक्रमित हुई थीं। इलाज से वे ठीक तो हुईं, लेकिन उनकी सेहत गिरती गई। बीते तीन दिन से उन्हें घबराहट और उल्टी की दिक्कत थी।

शुक्रवार सुबह उनके पति शरद मिश्रा उन्हें सर्वोदयनगर स्थित रीजेंसी अस्पताल ले गए थे। जांच के बाद वे दोपहर में घर आ गई थीं, लेकिन शाम होते ही उन्हें फिर से परेशानी होने लगी। परिवारीजन उन्हें रीजेंसी लेकर भागे, लेकिन गोविंदपुरी पुल पर वे जाम में फंस गईं। लाख विनती करने पर भी पुलिसकर्मियों ने उनके लिए रास्ता नहीं खुलवाया। आखिरकार धीरे-धीरे उनका दम घुटता रहा। जब जाम खुला तो वे अस्पताल पहुंचे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर वे अस्पताल पहुंच जातीं तो शायद बचाया जा सकता था।

और पढ़े  सरकारी स्कूलों पर बढ़ाएं भरोसा, डिप्टी सीएम केशव मौर्य की शिक्षकों से की ये अपील,जानें...

वंदना मिश्रा के निधन से कानपुर के उद्यमियों ने गहरा शोक जताया है। वंदना मिश्रा के दो बेटे हैं, जिनकी अभी शादी भी नहीं हुई है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर माफी मांफी। शनिवार को पुलिस कमिश्नर असीम अरुण मृतका वंदना मिश्रा के घर पहुंचे।

उन्होंने वंदना मिश्रा के पति शरद मिश्रा से माफी मांगी। वंदना मिश्रा की मौत के मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए है। मामले में जिम्मेदारों पर कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। महिला उद्यमी की मौत पर राष्ट्रपति ने दुख जताया.


Spread the love
  • Related Posts

    नोएडा हिंसा को लेकर CM योगी सख्त,मजदूर-उद्योग विवाद सुलझाने को बनी हाई लेवल कमेट

    Spread the love

    Spread the loveनोएडा में वेतन वृद्धि और न्यूनतम मजदूरी की मांग को लेकर फैक्टरी कर्मियों द्वारा हिंसक प्रदर्शन के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने तुरंत एक बड़ा कदम उठाते हुए…


    Spread the love

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *