रामनाथ कोविंद : राष्ट्रपति का 2 दिन का उत्तराखंड दौरा,आज देहरादून तो कल जाएंगे हरिद्वार।।

Spread the love

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का शनिवार और रविवार को जिले का भ्रमण प्रस्तावित है। राष्ट्रपति की ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बलों को शुक्रवार को ब्रीफ किया गया। सुरक्षा में लगे सभी पुलिस बल को निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ड्यूटी स्थल पहुंचने के साथ ही ड्यूटी में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
प्रभारी अधिकारी जौलीग्रांट को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट और उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु कांबिंग, चेकिंग करा ले तथा आसपास स्थित ऊंचे भवनों आदि की सघन चेकिंग कराने के साथ ही वहा आवश्यक पुलिस बल नियुक्त करना सुनिश्चित करें।अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) की अध्यक्षता में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान किए गए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा भी की गई। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (अभिसूचना), पुलिस  उपमहानिरीक्षक (गढ़वाल परिक्षेत्र), पुलिस  उपमहानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया गया। ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल ना किया जाए।


Spread the love
और पढ़े  उत्तराखंड- स्वाइन फ्लू का प्रकोप: संक्रमित 5 मरीजों की मौत, अलर्ट जारी, अब तक 49 लोगों में पुष्टि
  • Related Posts

    नैनीताल: साल का आखिरी चंद्रग्रहण आज, मगर भारत में नहीं दिखेगा साया, अध्ययन का बड़ा अवसर

    Spread the love

    Spread the loveवर्ष 2026 का आखिरी चंद्रग्रहण आज लगने जा रहा है। विशेष बात है कि इस बार चंद्रग्रहण के दिन ही भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार…


    Spread the love

    उत्तराखंड: विकास योजनाओं के लिए CM ने दी 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी, पेंशनरों को मिलेगा बढ़ा हुआ मंहगाई भत्ता

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 31 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दे दी है। ऋषिकेश के ग्राम सभा भुट्टोवाला के वार्ड नंबर तीन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *