राजस्थान / अजमेर – Holi : अंतरराष्ट्रीय पुष्कर होली महोत्सव में खूब झूमे देसी-विदेशी सैलानी, जमकर उड़ा गुलाल ।

Spread the love

आज हम सब अपने-अपने घरों में जमकर होली खेल रहे हैं। एक दूसरे को रंग से सराबोर कर रहे हैं। इसी तरह पुष्कर के अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में देसी-विदेशी सैलानियों पर होली का खुमार चढ़ा हुआ है। सैकड़ों लोगों की भीड़ यहां जमकर रंग और गुलाल उड़ा रही है। लोग डीजे की धुन पर थिरक रहे हैं और होली का आंनद ले रहे हैं.
अजमेर जिले के तीर्थ नगरी पुष्कर में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव मनाया गया। इसमें देसी और विदेशी सैलानियों ने होली का जमकर आनंद लिया। पुष्कर के वराह चौक में होली का जमकर हुड़दंग हुआ, जिसमें देशी विदेशी सैलानियों ने डीजे की दोनों पर जमकर डांस किया और गुलाल उड़ाया। विदेश से आए सैलानियों ने होली के त्योहार का जमकर लुफ्त उठाया एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यहां आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।होली की खुमारी में डूबे युवाओं ने सैकड़ोंं लोगों की भीड़ के बीच जमकर रंग और गुलाल उड़ाया। इस दौरान कुछ युवा अपने दोस्तों के कंधे पर बैठ गए और फिर जमकर डांस किया।
आयोजन स्थल पर होली प्रेमियों की भारी भीड़ जुट गई थी। युवाओं को खड़े होने की जगह नहीं मिली को वे अपने घर-दुकानों की छतों पर चढ़ गए और फिर वहां से होली का आंनद लिया।  अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में शामिल होने आए युवाओं ने डीजे की धुन पर जमकर डांस किया। इस दौरान बीच-बीच में युवाओं पर पानी में घुले रंग की बौछार भी की जा रही थी। पुष्कर की होली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक अलग ही पहचान रखती है, जिसके चलते देसी सहित दुनिया भर से विदेशी सैलानी पुष्कर में होली खेलने के लिए हर साल आते हैं।

और पढ़े  शूटर कोल एलन पर लगा राष्ट्रपति की हत्या की कोशिश का आरोप, अभी और लंबी हो सकती है आरोपों की सूची

Spread the love
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love

    पश्चिम एशिया संकट- ईरान में बम फटने से 14 सैनिकों की मौत, UN चीफ बोले- प. एशिया संकट की कीमत चुका रही मानवता

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में 28 फरवरी से शुरू हुई जंग फिलहाल युद्धविराम की छांव में है। पर्दे के पीछे से अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत के प्रयास किए जा रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *